{"_id":"58714f284f1c1b02791586c5","slug":"bullion-traders-intimidated-went-into-the-shop-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान में घुसकर सराफा कारोबारी को धमकाया, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान में घुसकर सराफा कारोबारी को धमकाया, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 08 Jan 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
चौक थाने के ठीक पीछे छत्तातले में शनिवार की रात सराफा कारोबारी शेख मोहम्मद मोहसिन की दूकान में हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दूकानदार जब तक इकट्ठा होते तब तक फायरिंग करने वाले दो नकाबपोश बदमाश मोहसिन के दो मोबाइल और दो सौ रुपए लेकर थाने की ओर ही पैदल ही भाग निकले। चौक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मोहसिन व उनके स्टाफ शहाबुद्दीन को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस के अनुसार मौके से .32 बोर का खोखा बरामद हुआ है। आसपास की दूकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
दालमंडी क्षेत्र के चाहमामा में रहने वाले प. बंगाल के मूल निवासी मोहसिन की सोने और चांदी के जेवरात पॉलिश करने की दूकान छत्तातले में है। शनिवार की रात 9:30 बजे के बाद मोहसिन दूकान बंद करने की तैयारी में थे। इसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश उनकी दूकान में घुसा और असलहा दिखाकर बोला कि जो भी जेवर और नगदी है उसे दे दो। उसका साथी दूसरा नकाबपोश दूकान के गेट पर खड़ा था। सामने असलहा लिए नकाबपोश बदमाश को देखकर मोहसिन घबरा गए और उनके हाथ में मौजूद दो सौ रुपए जमीन पर गिर गए। इसी दौरान दूकान में घुसे बदमाश ने एक राउंड हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद भी कुछ हाथ न लगता देख दूकान में रखा मोहसिन का दो मोबाइल और जमीन पर गिरे दो सौ रुपए लेकर वह साथी के साथ भाग निकला। जानकारी पाकर क्राइम ब्रांच की टीम भी चौक थाने पहुंची और मोहसिन से पूछताछ की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। थाने पर मौजूद रहे व्यापारियोें का कहना था कि बदमाश जेवरात और नगदी लूटने की नीयत से घुसे थे लेकिन दूकान बंद होने का समय आ गया था इसलिए कुछ हाथ नहीं लग सका। वारदात से सहमे व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा प्रबंध सख्त करने का आग्रह किया है।