फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bullion market of buyers from five states is losing its shine no parking problem in movement in thatheri bazar

Varanasi: पांच प्रदेशों के खरीदारों की सराफा मंडी खो रही अपनी चमक, पार्किंग नहीं; आवाजाही में होती है दिक्कत

Sun, 22 Jun 2025 03:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 03:28 PM IST
सार

वाराणसी के ठठेरी बाजार में बुनियादी सुविधाएं न होने से यहां के लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यहां बिजली के तारों का माया जंजाल है। गलियों में अतिक्रमण होने के कारण चलना भी दुभर हो जाता है।

विज्ञापन
bullion market of buyers from five states is losing its shine no parking problem in movement in thatheri bazar
ठठेरी बाजार में तारों का जाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पांच राज्यों की सराफा मंडी चौक की सुड़िया, ठठेरी बाजार, रेशम कटरा, गोविंदपुरा, अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अपनी चमक खोती जा रही है। 

विज्ञापन


गलियों में वाहन खड़े करने की समस्या, पेयजल और शौचालय की कमी से दुकानदारों के साथ ही बाहर से आने वाले खरीदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली तारों का मकड़जाल भी दुकानदारों की परेशानी बढ़ाता है। 50 हजार से अधिक लोगों की आवाजाही वाले इस क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन


इसलिए टाउनहाॅल या बेनिया पार्किंग में वाहन खड़ा करने के बाद ही लोग यहां पहुंचते हैं। स्थिति यह है कि गलियों में बाइक, स्कूटी लेकर नहीं निकल पाएंगे। वहीं कोई ई-रिक्शा या ट्रॉली घुस गई तो परेशानी और बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुड़िया, रेशम कटरा, ठठेरी बाजार, गोविंदपुरा में सराफा, साड़ी, सजावट के सामान वहीं कर्णघंटा में स्टेशनरी, छत्तातले के हार्डवेयर मार्केट में वर्षों से व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया। चौक के इन बाजारों में महिलाओं के लिए एक भी शौचालय नहीं है। इन मंडियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। व्यापारियों के अनुसार सबसे बड़ी समस्या शौचालय और पार्किंग की है। 

मेयर मृदुला जायसवाल के समय नारियल बाजार और बुलानाला के पास शौचालय बनवाया गया। अब सफाई के अभाव में इन शौचालयों में कोई जाना नहीं चाहता है। पहले कटरा में बाथरूम, शौचालय भी दिया जाता था लेकिन अब कटरा मालिक उस जगह को भी 10 से 15 लाख में बेच दे रहे हैं। चौक के सराफा मंडी में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश से खरीदार पहुंचते हैं।

bullion market of buyers from five states is losing its shine no parking problem in movement in thatheri bazar
गलियों में अतिक्रमण के कारण होती है परेशानी। - फोटो : अमर उजाला

इनकी सुनें
पूर्व मेयर के कार्यकाल में बुलानाला और नारियल बाजार में शौचालय बनवाया गया था, लेकिन अब गंदगी से पटा है। - सत्यनारायण सेठ, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ

पार्किंग की समस्या है। लेकिन ओवरलोड से बिजली ट्रिपिंग की समस्या भी है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों को निजात मिलना चाहिए। - राजू अग्रवाल, सराफा व्यापारी, ठठेरी बाजार

बिजली के तार के जंजाल से खतरा बना रहता है। दुकानों के शटर भी कभी-कभी तारो में छू जाते हैं। चौक और नीचीबाग के शौचालय को लोगों ने पार्किंग बना लिया है। - गणेश सोनी, सराफा व्यापारी, सुडि़या

महिला ग्राहकों को ज्यादा दिक्कत होती हैं। शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। रेशम कटरा, गोविंदपुरा, ठठेरी बाजार में मोबाइल नेटवर्क की भी समस्या है। - धनंजय सोनी, सराफा व्यापारी, ठठेरी बाजार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed