फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bullet Cartridge found in passenger bag who going to Delhi sent to jail from varanasi airport

Varanasi: दिल्ली जा रहे यात्री के पास मिला कारतूस, बाबतपुर एयरपोर्ट से भेजा गया जेल

Sun, 20 Nov 2022 08:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Nov 2022 08:03 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट के सिक्योरिटी हेल्ड एरिया में चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग से कारतूस बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने उसे यात्रा करने से रोक दिया और पुलिस को सौंप दिया। यात्री दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। 

विज्ञापन
Bullet Cartridge found in passenger bag who going to Delhi sent to jail from varanasi airport
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सिक्योरिटी हेल्ड एरिया में शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान एक यात्री के बैग से कारतूस बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने उसे यात्रा करने से रोक दिया और पुलिस को सौंप दिया। आर्म्स एक्ट में कारवाई करते हुए यात्री को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यात्री की पहचान  छितेंद्र चंद्रमोहन निवासी सिरकुट हरिद्वार के तौर पर हुई। वह शनिवार देर रात इंडिगो के विमान से दिल्ली जाने के लिए पहुंचा था। सिक्योरिटी हेल्ड एरिया में सीआईएसएफ बैग से एक जिंदा कारतूस बरामद किया। यात्रा करने से रोके जाने पर छितेंद्र ने पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों से  कहासुनी की।
विज्ञापन


हालांकि उसकी एक नहीं सुनी गई और पुलिस ने बरामद कारतूस जब्त कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसओ फूलपुर ने बताया कि यात्री के पास से कारतूस बरामद किया गया था। उसके पास कारतूस से संबंधित कागज नहीं था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed