फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozer on legacy of Gandhi Jp 20 buildings of Sarva Seva Sangh varanasi razed in 10 hours

गांधी-जेपी की विरासत पर चला बुलडोजर: 10 घंटे में सर्व सेवा संघ के 20 भवन जमींदोज, अभी जारी रहेगी कार्रवाई

Sat, 12 Aug 2023 07:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 07:33 PM IST
सार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के भवन पर शनिवार को आखिरकार बुलडोजर चल गया। शनिवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 10 घंटे चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में 20 भवन ढहाए गए हैं। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। 

विज्ञापन
Bulldozer on legacy of Gandhi Jp 20 buildings of Sarva Seva Sangh varanasi razed in 10 hours
सर्व सेवा संघ भवन जमींदोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी-विनोबा भावे और जेपी के विचारों की विरासत कहे जाने वाले वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ के 20 भवन शनिवार को बुलडोजर से ढहा दिए गए। संघ से जुड़े लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई पर हंगामा करते हुए विरोध किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। विरोध कर रहे 10 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया।

विज्ञापन


राजघाट इलाके में सर्व सेवा संघ का परिसर है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की कोर्ट ने हाल ही में संघ की जमीन पर उत्तर रेलवे का मालिकाना हक बताया था। इसके बाद 27 जून को सर्व सेवा संघ को जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया गया। सर्व सेवा संघ से जुड़े लोग सुप्रीम कोर्ट तक गए, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली।

विज्ञापन

22 जुलाई को खाली कराया गया था सर्व सेवा संघ भवन और परिसर

बीते 22 जुलाई को सर्व सेवा संघ के भवनों को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खाली कराया गया। शनिवार सुबह सात बजे जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारी भारी पुलिस बल और आरपीएफ के के साथ बुलडोजर और ध्वस्तीकरण से संबंधित अन्य मशीनें लेकर सर्व सेवा संघ परिसर पहुंचे। इसके साथ ही परिसर के मुख्य गेट पर सर्व सेवा संघ से जुड़े लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; न बैंड बाजा और न बराती, बनारस में प्रेमी युगल ने सरेराह रचाई शादी, प्यार के आगे झुका परिवार

Bulldozer on legacy of Gandhi Jp 20 buildings of Sarva Seva Sangh varanasi razed in 10 hours
अब ऐसा दिख रहा सर्व सेवा संघ का भवन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने पहले सभी को समझा कर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं था। अंतत: पुलिस ने सर्व सेवा संघ के संयोजक रामधीरज और जागृति राही सहित 10 लोगों को बस में जबरन बैठा कर पुलिस लाइन भेज दिया। रेलवे के अफसरों ने बताया कि सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक 10 घंटे चली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में 20 भवन ढहाए गए हैं। संघ परिसर स्थित डाकखाना के भवन को फिलहाल ध्वस्त नहीं किया गया है। ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने की कार्रवाई अभी आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई देखने के लिए उमड़े तमाशबीन

Bulldozer on legacy of Gandhi Jp 20 buildings of Sarva Seva Sangh varanasi razed in 10 hours
सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को देखने के लिए इलाके के लोग भी सर्व सेवा संघ परिसर के इर्द-गिर्द इकट्ठा हुए थे। हालांकि पुलिस ने सभी को हिदायत देकर परिसर के आसपास से हटने को कहा तो सभी चले गए। वहीं, इलाके की चाय-पान की दुकानों पर इकट्ठा लोगों का कहना था कि बीते महीने जब परिसर खाली करा लिया गया था, तभी स्पष्ट हो गया था कि आज नहीं तो कल यहां बुलडोजर का गरजना तय ही है।

देश के पहले राष्ट्रपति की अगुवाई में हुई थी स्थापना

सर्व सेवा संघ की स्थापना मार्च 1948 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई थी। विनोबा भावे के मार्गदर्शन में करीब 62 वर्ष पहले नींव रखी गई। इसका उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार-प्रसार करना था। 1960 में इस जमीन पर गांधी विद्या संस्थान की स्थापना के प्रयास शुरू हुए। भवन का पहला हिस्सा 1961 में बना था। 1962 में जय प्रकाश नारायण यहां रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed