फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ek Vivah Aisa Bhi Neither Band Baaja nor Barati loving couple got married in varanasi

एक विवाह ऐसा भी: न बैंड बाजा और न बराती, बनारस में प्रेमी युगल ने सरेराह रचाई शादी, प्यार के आगे झुका परिवार

Sat, 12 Aug 2023 03:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

बनारस में शनिवार को एक ऐसी शादी हुई जिसमें न बैंड बाजा, न बराती, न तो सात फेरे हुए और न ही पूजापाठ हुआ। यहां तक इस शादी में पंडित भी मौजूद नहीं थे। प्रेमी युगल ने सरेराह शादी की।     

विज्ञापन
Ek Vivah Aisa Bhi Neither Band Baaja nor Barati loving couple got married in varanasi
वाराणसी में प्रेमी जोड़े ने सरेराह की शादी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमी युगल ने जब एक दूजे का होने की ठानी तो परिवार की बंदिशें और समाज का डर भी बेअसर हो गया।  मामला वाराणसी के   लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां  का है। प्रेमी अपने घर से कुछ ही दूर प्रेमिका के घर आ धमका और शादी करने की बात पर अड़ गया। पहले तो प्रेमिका के घरवाले राजी नहीं हुए। घंटों चले ड्रामे के बाद परिजनों को भी उनके प्यार के सामने घुटने टेकने पड़ गए।

विज्ञापन


प्रेमी युगल ने सरेराह शादी की। पड़ोसी और राहगीर इसके गवाह बने। युवती की मांग में जब युवक ने सिंदूर डाला तो वहां मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। सुखद एवं मंगल दांपत्य जीवन की भी कामना की। हालांकि इस पूरे प्रकरण के बाद एक नया मोड़ आ गया। युवती के परिजनों ने बेटी और दामाद से हमेशा-हमेशा के लिए नाता तोड़ लेने की बात कही। परिजनों का कहना था कि सार्वजनिक तौर पर शादी करके सामाजिक मान्यता के लिए उन्होंने ऐसा किया।

विज्ञापन

परिजन कर रहे थे शादी का विरोध

गोइठहां के ही सजातीय  युवक और युवती लंबे समय से प्रेम संबंध में  हैं। दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। शनिवार सुबह अचानक युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और शादी की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म और हत्या के दोषी को उम्रकैद, सात साल पहले हुआ था जघन्य अपराध

पहले तो बात घर में रही लेकिन हंगामा होने पर परेशान युवती के परिजन दोनों को घर के बाहर सड़क ले आए। पड़ोसियों को भी बुला लिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। महिला सिपाही को भी बुलाया गया। पूछताछ युवक और युवती शादी की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस और युवती के परिजनों की मौजूदगी में सरेराह दोनों की शादी कराई गई।

बिना मंत्र, जाप, हवन और फेरे के दोनों ने शादी की औपचारिकताएं की। पड़ोसियों ने माला और सिंदूर लाकर दिया। युवती की मांग भरकर युवक ने उसे अपनी दुल्हन बना लिया। जयमाल और सिंदूर के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेकर रवाना हो गया।

पुलिस ने युवती के परिजनों को किसी भी तरह शांतिभंग ना करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों बालिग थे। लिहाजा दोनों की मर्जी से युवती के परिजनों ने शादी करा दी। शादी के बाद युवती युवक के घर चली गई। बाद में परिवार मंदिर से शादी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed