फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozer action for Dalmandi road widening Project in varanasi

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू, भारी पुलिस की मौजूदगी में तोड़े जा रहे मकान

Sat, 10 Jan 2026 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 10 Jan 2026 03:47 PM IST
सार

Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर एक्शन शुरू होने जा रहा है। मजदूरों द्वारा हथौड़ा चलाने के बाद शुक्रवार को दालमंडी में बुलडोजर की एंट्री होने की संभावना है।  

विज्ञापन
Bulldozer action for Dalmandi road widening Project in varanasi
दालमंडी में की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। शनिवार को भी ध्वस्तीवरण की कार्रवाई की जा रही है। हथौड़े  के बाद अब बुलडोजर से भी मकानों को तोड़ने का काम किया जाएगा। पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी की टीम की मौजूदगी में मौक पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि अब बुलडोजर दालमंडी में प्रवेश करेगा और इससे मकानों को तोड़ने का काम जल्द शुरू होगा। 

विज्ञापन


भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ अधिकारी शनिवार को दालमंडी में कार्रवाई के लिए पहुंचे। गली में पहले बैरिकेडिंग की गई। इसके बाद मकानों को तोड़ने का काम शुरू हुआ। वहीं ध्वस्तीकरण के साथ ही मलबा हटाने का काम भी किया जा रहा है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Driving License: तीन मिनट भी ठीक से गाड़ी नहीं चला पा रहे 40 फीसदी लोग, 74 कैमरे की निगरानी में होता है टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


दालमंडी में कुल 186 भवनों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ध्वस्तीकरण के अभियान के बाद एसआईआर शुरू हो गया था। इस कारण से कार्रवाई रुकी थी, लेकिन बीचे बुधवार से मकानों पर हथौड़े चलाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed