फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Builder of Shivoham Apartments in Varanasi found working in violation of VDA norms construction site sealed

मानकों की अनदेखी: वीडीए की रिपोर्ट में आठ फीट की खोदाई, मौके पर 30 फीट मिली; 'शिवोहम' निर्माण किया सील

Sat, 08 Aug 2026 04:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 08 Aug 2026 04:02 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शिवोहम अपार्टमेंट के बिल्डर मानकों के खिलाफ काम करते मिले। जिसके बाद वीडीए ने निर्माण स्थल सील कर दिया। 

विज्ञापन
Builder of Shivoham Apartments in Varanasi found working in violation of VDA norms construction site sealed
सुसुवाही में हादसे वाली जगह से पानी निकालते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चितईपुर क्षेत्र के सुसुवाही स्थित नुआंव में बिल्डर रितेश सिंह, आदित्य सिंह, गणेश पाठक व अन्य की ओर से ''शिवोहम'' नाम से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे गहरी खोदाई के चलते दो मकानों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस को बुला लिया। विरोध बढ़ने पर बिल्डरों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और रात में ही मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया। दूसरी ओर पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन बिल्डरों और जमीन मालिक को लंका थाने में बैठाया। शुक्रवार सुबह वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने निर्माण स्थल को सील कर दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात हुई खोदाई के कारण बृजेश राय के मकान की बाउंड्री और गेट गिर गए, जबकि मायाशंकर और अरुण शंकर के मकान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भवन स्वामियों की शिकायत पर शुक्रवार सुबह वीडीए की टीम मौके पर पहुंची, निर्माण कार्य रुकवाया और स्थल पर नोटिस चस्पा कर दिया। वीडीए के जोनल अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रितेश सिंह, आदित्य सिंह, गणेश पाठक व अन्य द्वारा नुआंव सब्जी मंडी के पीछे स्वीकृत ऑनलाइन मानचित्र के विपरीत करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना खोदाई कराई जा रही थी। इसे अनधिकृत निर्माण मानते हुए निर्माण स्थल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, वीडीए की रिपोर्ट में खोदाई की गहराई करीब आठ फीट बताई गई है, जबकि क्षतिग्रस्त मकान के स्वामी बृजेश राय का दावा है कि मौके पर करीब 30 फीट गहरी खोदाई की गई थी। वहीं, नोटिस में यह भी उल्लेख है कि निर्माण कार्य रोकने का आदेश 14 जुलाई 2026 को ही जारी कर दिया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर लगातार चार जेसीबी मशीनों से खोदाई की जा रही थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि वीडीए की टीम को इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं मिली। अब वीडीए ने निर्माण स्थल की सुरक्षा और सील बरकरार रखने की जिम्मेदारी लंका थाना प्रभारी को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी
निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्सर देखने को मिलती है। इससे न केवल निर्माण श्रमिकों की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि भविष्य में इन इमारतों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। बड़े निर्माण स्थलों पर सुरक्षा नियमों का समुचित पालन और नियमित निगरानी आवश्यक है, लेकिन कई मामलों में इसमें लापरवाही सामने आती है।

नगवां वार्ड के नुआंव, सब्जी मंडी के पीछे रितेश सिंह, आदित्य सिंह, गणेश पाठक व अन्य की ओर से स्वीकृत ऑनलाइन मानचित्र के विपरीत करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्र में खोदाई कराई जा रही थी। दो तल के बराबर खोदाई होने से मिट्टी खिसक गई। इस संबंध में 14 जुलाई को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद खोदाई जारी रही। इसलिए निर्माण स्थल को सील कर दिया गया है। - सौरभ देव प्रजापति, जोनल अधिकारी

बिल्डर और भवन स्वामियों में समझौता, पुलिस ने छोड़ा
वाराणसी। लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि रितेश सिंह, आदित्य सिंह, गणेश पाठक समेत अन्य की ओर से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट का निर्माण करा रहे बिल्डर प्रभावित मकानों की सुरक्षा के लिए गड्ढे की भराई करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed