{"_id":"5ab7f6ab4f1c1b68248b7367","slug":"budget-release-for-dna-unit-in-forensic-science-laboratory-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के फॉरेंसिक साइंस लैब में डीएनए यूनिट के लिए बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के फॉरेंसिक साइंस लैब में डीएनए यूनिट के लिए बजट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी समेत 29 जिलों को मिलेगी सहूलियत
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामनगर स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब में डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक एसिड (डीएनए) यूनिट की स्थापना और इसके संबंध में उपकरण की खरीदारी के लिए नौ करोड़ 86 लाख 75 सौ रुपये प्रदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार के गृह (पुलिस) अनुभाग के संयुक्त सचिव एसपी उपाध्याय ने एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
डीएनए यूनिट के उपकरणों की खरीदारी लखनऊ स्थित प्रदेश सरकार की संस्था यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा ई-टेंडरिंग के माध्यम से की जाएगी। रामनगर स्थित फॉरेंसिक लैब में डीएनए जांच शुरू होने के बाद वाराणसी, गोरखपुर और इलाहाबाद जोन के 29 जिलों के लिए बड़ी सहूलियत होगी।
अब तक इन जिलों से डीएनए जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे जाते थे। प्रदेश भर में इकलौता केंद्र होने की वजह से डीएनए जांच की रिपोर्ट लखनऊ से आने में काफी समय लगता था। फॉरेंसिक लैब के अधिकारियों के अनुसार उपकरणों की खरीदारी होते ही तकरीबन एक महीने में पूरा सेटअप तैयार कर डीएनए की जांच शुरू कर दी जाएगी।