फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Buddha statue broken by lightning in Sarnath was connected to Bamiyan panic soon top part fell down

Varanasi News: सारनाथ में बिजली से टूटी बुद्ध की प्रतिमा, बामियान से था जुड़ाव; शीर्ष भाग नीचे गिरते ही हड़कंप

Sun, 13 Jul 2025 10:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 10:50 AM IST
सार

वाराणसी में रविवार की भोर में बारिश के साथ कई बार बिजली भी गिरी। रात होने के कारण लोग अपने-अपने घरों में थे, नहीं तो हादसे हो सकते थे। फिलहाल, सारनाथ स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का शीर्ष भाग टूटकर नीचे गिर गया।

विज्ञापन
Buddha statue broken by lightning in Sarnath was connected to Bamiyan panic soon top part fell down
प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: रविवार को गरज के साथ जैसे ही बादल बरसे सारनाथ स्थित थाई बौद्ध मंदिर में 80 फीट ऊंचे भगवान बुद्ध प्रतिमा पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे मूर्ति का शीर्ष भाग टूट गया और जमीन पर आ गिरा।

विज्ञापन


मंदिर के भिक्षु मांगलिकों ने बताया कि भोर में लगभग 4:25 बजे आकाशीय बिजली मूर्ति पर गिरी जिसे मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गया। इसका निर्माण अफगानिस्तान में, बामियान घाटी में बौद्ध प्रतिमाओं की तर्ज पर किया गया था। विशेष रूप से दो विशाल बुद्ध प्रतिमाएं थीं, जो बामियान की चट्टानों में उकेरी गई थीं।
विज्ञापन


ये प्रतिमाएं पहली शताब्दी में बनाई गई थीं और 2001 में तालिबान द्वारा नष्ट कर दी गईं। उन प्रतिमाओं के स्मरण में इसका निर्माण 2001 में शुरू करवाया गया था, जो 2011 में बनकर तैयार हुआ था। यह प्रतिमा अभय मुद्रा में भगवान बुद्ध को चल स्वरूप में बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


80 फिट की ऊंचाई होने पर इसके पीछे बिजली रोधक यंत्र भी लगाया गया है। मूर्ति टूटने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देख यहां आ रहे पर्यटक और स्थानीय लोग भी आश्चर्यचकित हैं।भिक्षु ने बताया कि जल्द ही मूर्ति के स्वरूप को सही करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed