{"_id":"67fd550bfbfe09bce204757a","slug":"buchiya-dhanvati-and-subhavati-filed-nomination-varanasi-news-c-190-1-bal1001-137669-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भाजपा से बुचिया, निर्दल धनवती और सुभावती ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भाजपा से बुचिया, निर्दल धनवती और सुभावती ने किया नामांकन
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। नगर पंचायत मनियर के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए बांसडीह तहसील में सोमवार को न्यायिक तहसीलदार कक्ष में निर्वाचन अधिकारी देवमणि मिश्रा के समक्ष भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
दूसरी प्रत्याशी धनवती देवी हैं जो हाईकोर्ट से अयोग्य घोषित रितु देवी की सास हैं। उन्हें सपा प्रत्याशी माना जा रहा है लेकिन अभी पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। निर्दल प्रत्याशी सुभावती ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए तहसील में गहमा-गहमी रही। अवकाश का दिन होने से नामांकन सादगी से हुआ।
अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट पर भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी ने आरओ के समक्ष अपने प्रस्तावक राकेश पटेल और अमितेश सिंह के साथ दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। एक सेट भाजपा उम्मीदवार के रूप में तो दूसरा निर्दल उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया।
विज्ञापन
बुचिया देवी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शितांशु गुप्ता, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, अरुण सिंह, पिंटू सिंह, प्रतुल ओझा, रामधन चौरसिया, घनश्याम सिंह, मदन प्रसाद गोंड, मोहन गुप्ता आदि थे। धनवती देवी ने प्रस्तावक चन्दन सिंह और अंकित कुमार सिंह के साथ दो सेटों में नामांकन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ब्राह्मशक्ति सिंह, मोदी जायसवाल, संतोष गुप्ता, अशोक सिंह, कंचन सिंह, अमित कुमार सिंह, यशवंत सिंह, हृदय शंकर तिवारी, दरोगा सिंह, अंजनी सिंह, उमेश सिंह, रविन्द्र सिंह आदि थे। वहीं, निर्दल प्रत्याशी सुभावती देवी ने अपने प्रस्तावक मोहन गुप्ता के साथ नामांकन किया।