फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSS attitude harsh on arbitrary fee collection orders for investigation given

Varanasi News: मनमाना फीस वसूली पर बीएसएस के तेवर तल्ख, दिए जांच के निर्देश, तीन विद्यालयों पर आरोप

Wed, 16 Apr 2025 11:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 16 Apr 2025 11:19 PM IST
सार

स्कूलों की मनमाना फीस वसूली पर बीएसए ने तल्ख तेवर दिखाते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। तीन विद्यालयों पर अधिक फीस लेने और आरटीई के तहत प्रवेश न लेने का आरोप है।

विज्ञापन
BSS attitude harsh on arbitrary fee collection orders for investigation given
बीएसए कार्यालय वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लहुराबीर के वनीता पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत पर बीएसए ने संज्ञान लेते हुए 11 बिंदुओं पर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कार्यालय में स्कूल प्रशासन के मनमानी फीस वसूलने और अधिक विलंब शुल्क लेने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन


बीएसए की ओर से गठित जांच समिति तीन दिन में विद्यालय का दौरा कर रिपोर्ट देगी। मुख्य बिंदुओं में मान्यता, नामांकित छात्रों की संख्या और उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र शुल्क निर्धारण अध्यादेश के अनुच्छेदों का पालन शामिल है। समिति यह भी जांच करेगी कि क्या विद्यालय प्रशासन ने शुल्क वृद्धि से पहले मंडलीय शुल्क नियामक समिति से अनुमति प्राप्त की थी या नहीं।
विज्ञापन


अभिभावकों द्वारा उठाए गए लेट फीस के मुद्दे पर भी खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति जांच करेगी। समिति जांच करेगी कि प्रधानाध्यापक की नियुक्ति उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार हुई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। वनीता पब्लिक स्कूल के साथ-साथ, यशपाल सिंह आइवी लीग स्कूल मिर्जामुराद, आराजी लाइन के खिलाफ भी शिकायतें मिली हैं। नगवां की केके चतुर्वेदी मेमोरियल सेंट्रल एकेडमी भी घेरे में है। विद्यालय प्रबंधन पर आरटीई के तहत छात्रों का दाखिला न लेने का आरोप है। इस संबंध में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed