फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP will contest alone in UP: Munkad

यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा:मुनकाद

Mon, 01 Aug 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 01 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
BSP will contest alone in UP: Munkad
बसपा प्रतीक
राज्यसभा सांसद एवं बसपा के जोनल कोऑर्डिनेटर मुनकाद अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। ‘सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय’ के नारे के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। चुनाव में लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से रहेगी। मुनकाद ने कहा कि इस चुनाव में 300 सीटें जीतकर बसपा सरकार बनाएगी। रविवार को कैंटोेंमेंट स्थित अमाया होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद ने कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को शिवपुर का प्रत्याशी बनाया। इनके अलावा मोहम्मद रिजवान को कैंट, सुजीत मौर्या को उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में सांसद ने कहा कि सपा, भाजपा, कांग्रेस पूंजीपतियों की पार्टी हैं। उन्हीं से पैसा लेकर ये पार्टियां पूंजीपतियों के हित की बातें करती हैं। बसपा मिशन है जो कार्यकर्ताओं के पैसे से चलती है। दयाशंकर प्रकरण में कहा कि इस मामले में विवाद करने वाले मोहरा बने हैं। एक घटना को समाज से जोड़ा जा रहा है। इसे अगड़ा बनाम पिछड़ा करने की कोशिश की जा रही है। पार्टी छोड़कर जाने वालों के सवाल पर कहा कि स्वार्थी लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़कर जाने वाले बताएं कि पार्टी को कितना पैसा दिया है। गलत आदमी होता है, समाज नहीं। पार्टी के साथ सभी समाज के लोग हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के अलावा पूर्व पार्षद विकास तिवारी के साथ दो सौ से अधिक विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed