फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bsp play cast politics in poorvanchal

पूर्वांचल के 23 सीटों पर बसपा ने सभी जातियों को साधा

Mon, 09 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 09 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
bsp play cast politics in poorvanchal
रणनीति के तहत मैदान में उतारे उम्मीदवार - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव 2017 की घोषणा के बाद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चुनावी समर में रणनीति के साथ प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। राजनीतिक और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल की 23 सीटों पर सभी प्रमुख जातियों को तरजीह देकर चुनावी समर की तैयारी की है। दूसरे राजनीतिक दल अब अपना गुणा-गणित बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

बसपा प्रमुख ने जिले की आठों विधानसभाओं में करीब सभी प्रमुख जातियों के प्रत्याशियों को टिकट देकर उन्हें साधने की कोशिश की है।
चंदौली, वाराणसी, भदोही और मिर्जापुर की कुल चार सुरक्षित सीटों से दलित उम्मीदवारों को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
वहीं सोनभद्र और भदोही में दो यादवों को भी टिकट देकर सपा के परंपरागत वोटबैंक में भी सेंधमारी की है।
इसके अलावा पार्टी ने ब्राह्मण, ठाकुर, मुस्लिम और कुर्मी प्रत्याशियों को भी चुनाव मैदान में उतारा है। 

लखनऊ में बसपा सुप्रीमो की बैठक के बाद अब कार्यकर्ता अपनी नेता का जन्मदिन मनाने की तैयारी में जुट गए हैं। रविवार को अशोक नगर कालोनी में स्थित पार्टी कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी की अपील वाली बुकलेट भी पहुंच गई। कार्यकर्ता और पदाधिकारी उसे लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच गए। बुकलेट के आधार पर गांव-गांव में जनता के बीच जाएंगे और उपलब्धियां गिनाएंगे। 
विज्ञापन


वाराणसी में विधानसभा- उम्मीदवार
पिंडरा-बाबूलाल पटेल
अजगरा (सु.)-त्रिभुवन राम
शिवपुर-वीरेंद्र सिंह
रोहनिया-प्रमोद कुमार सिंह
शहर उत्तरी-सुजीत कुमार मौर्य
शहर दक्षिणी-राकेश त्रिपाठी
कैेंट-मो. रिजवान अहमद
सेवापुरी-महेंद्र नाथ पांडेय





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed