फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSP MP Atul Rai absconding in molestation case notice on attachment houses

बसपा सांसद अतुल राय के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा, दुष्कर्म के आरोप में चल रहे फरार

Fri, 14 Jun 2019 02:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Jun 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
BSP MP Atul Rai absconding in molestation case notice on attachment houses
अतुल राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में फरार चल रहे घोसी के बसपा सांसद अतुल राय के गाजीपुर और मंडुआडीह के घरों पर लंका पुलिस ने कुर्की के लिए नोटिस चस्पा किया है। अगर उन्होंने सरेंडर नहीं किया तो कोर्ट के आदेश के अनुसार संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा। एक मई से लंका पुलिस अतुल राय की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बलिया जिला निवासी यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा ने बीती एक मई को वाराणसी के लंका थाने में अतुल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का दबाव बढ़ा तो अतुल की ओर से अदालत में अर्जी देकर सरेंडर करने की बात कही गई थी, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


बुधवार को पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ और डीजीपी को शिकायती पत्र ट्वीट कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के करीबी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं और बात ना मानने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर के भांवरकोल थाने के बीरपुर में और मंडुआडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित अपार्टमेंट में अतुल राय का घर है। दोनों जगह अदालत से जारी नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed