{"_id":"5929a6024f1c1b7e4e53717e","slug":"bsnl-internet-speed-will-improve-in-up-hotspot-service-will-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में सुधरेगी बीएसएनएल की इंटरनेट स्पीड, शुरू होगी हॉट-स्पाट सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में सुधरेगी बीएसएनएल की इंटरनेट स्पीड, शुरू होगी हॉट-स्पाट सेवा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 27 May 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
manoj sinha
- फोटो : अमर उजाला
बीएसएनएल के दक्षिण और पश्चिम जोन के कैपेक्स बेस्ड वाई-फाई सेवा का शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। डीरेका प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बनारस और गाजीपुर में इन सेवाओं की घोषणा की।
विज्ञापन
पहले चरण में यूपी में लगने वाले 250 हॉट-स्पाट में दोनों जिलों में 150 जगहों पर सेवा शुरू होगी। सिन्हा ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने के बाद इंटरनेट नेटवर्किंग क्षमता बढ़ेगी। संचार राज्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं के शुरू होने से यूपी के अलावा दक्षिण और पश्चिम जोन के नौ राज्यों, गुजरात, महाराष्ट्रआंध प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडू, तेलंगाना की जनता को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
पहले चरण में गाजीपुर में 50, बनारस में 100 जगहों पर हॉट-स्पाट लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के तहत शुरू सेवा के माध्यम से एक से दो माह में सभी चालू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बीएसएनएल के प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान निदेशक एनके गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक मुनिंद्र नाथ, एके जैन, टीएन शुक्ल, महाप्रबंधक केपी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।