कोरोना वायरस: वाराणसी पहुंचे युवक को भाई ने नहीं आने दिया घर, कहा- पहले जांच करवाकर आओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते दिल्ली से एक युवक वाराणसी अपने घर पहुंच गया। वहां से उसने अपने भाई को फोन कर बुलाया तो भाई ने उसको घर आने से मना कर दिया। उसने कहा कि पहले जांच कराकर आओ उसके बाद घर आना।
इस पर परेशान युवक ने डायल 100 को फोन किया। मौके पर तुरंत पीआरबी पहुंच गई और युवक की समस्या सुन 108 नंबर पर डायल किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची।
सोमवार को दोपहर में दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करने वाला चंद्रशेखर मौर्य निवासी रुस्तमपुर(चिरईगांव) 26 मार्च को फैक्ट्री बंद होने पर वहां से चल दिया। आनंद विहार गया तो वहां उसका बैग चोरी हो गया। किसी तरह से मेरठ पहुंचा।
वहां से ट्रक पर बैठकर मोहनसराय तक आया फिर पैदल ही वह सोमवार को लहरतारा में आकर अपने भाई को फोन कर अपने आने की सूचना दी। उसने बाइक लेकर आने को कहा, लेकिन भाई ने बिना जांच के घर ले आने से मना कर दिया।
थक हारकर अपनी जांच करवाने के लिए 100 नंबर पर डायल किया। मंडुवाडीह की पीआरबी वैन पहुच गई। पीआरबी में तैनात पुलिस ने एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर डायल किया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी एंबुलेंस नहीं आई तो उसको आसपास के लोगों ने बिस्किट और पानी देकर दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय जाने की सलाह दी। चंद्रशेखर पैदल ही अस्पताल के लिए चल गया।