{"_id":"6acc7907aa73f086d60c622b","slug":"brother-former-village-head-murdered-jaunpur-body-found-on-school-premises-demand-for-early-resolution-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जौनपुर में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या, स्कूल परिसर में मिला शव; हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जौनपुर में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या, स्कूल परिसर में मिला शव; हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग
Mon, 12 Oct 2026 11:37 AM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:37 AM IST
सार
जौनपुर में पूर्व प्रधान के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह स्कूल परिसर में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। परिजनों ने शव घर पर रखकर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के भाई की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सुजानगंज क्षेत्र के नारीपुर निवासी पूर्व प्रधान राजेश मिश्र के भाई ओमप्रकाश मिश्र उर्फ पप्पू मिश्र (55) की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हिम्मतनगर स्थित शांती शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल परिसर में सोमवार सुबह उनका शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश मिश्र पुत्र ब्रह्मदेव की हत्या की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव घर पर रखकर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के बड़े पुत्र रोहित उर्फ सूरज मिश्र पेशे से अधिवक्ता हैं, जबकि छोटे पुत्र ऋषभ मिश्र का अभी विवाह नहीं हुआ है। उनकी दो बेटियां भी हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के भाई राजेंद्र उर्फ रज्जन मिश्र पूर्व में ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय, क्षेत्राधिकारी बदलापुर सहित बदलापुर, महराजगंज और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। परिजन हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन