फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brijesh 'Jail' arrived Legislative Council

बृजेश सिंह ‘जेल’ से पहुंचे विधान परिषद

Mon, 07 Mar 2016 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Mon, 07 Mar 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
Brijesh 'Jail' arrived Legislative Council
खुशी का इजहार करते समर्थक।
पूर्वांचल में एमएलसी सीटों के लिए हुए चुनाव में सपा ने बाजी मारी है। लेकिन वाराणसी सीट पर निर्दल प्रत्याशी बृजेश सिंह ने एकतरफा जीत दर्ज की।  उन्होंने सपा प्रत्याशी मीना सिंह मनोज को हराया। रविवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें मिर्जापुर-सोनभद्र, आजमगढ़-मऊ और बलिया सीट पर सपा प्रत्याशी को जीत मिली तो वाराणसी सीट पर निर्दल प्रत्याशी बृजेश सिंह को कामयाबी मिली। गाजीपुर में भी निर्दल प्रत्याशी और जौनपुर में बसपा उम्मीदवार को विजय मिली।
विज्ञापन


    
बृजेश ने सपा की अधिकृत उम्मीदवार मीना सिंह मनोज को 1954 मतों से शिकस्त दी। इस तरह बृजेश ने जेल में रहते हुए विधान परिषद का सफ र तय किया। जीत की खुशी में उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और ढोल-नगाड़े पर जमकर नाचे। बृजेश को कुल 3038 वोट उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना सिंह को 1084 वोट मिले।  मिर्जापुर-सोनभद्र सीट पर सपा की रामलली ने 222 मतों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन



रामलली मिश्रा को 1655 और उनके प्रतिद्वंद्वी बसपा के त्रिभुवन नारायण सिंह को 1433 मत मिले। पूर्व एमएलसी विनीत सिंह ने मतगणना में धांधली की शिकायत करते हुए पुनर्मतगणना की मांग की। आजमगढ़-मऊ सीट पर सपा प्रत्याशी राकेश कुमार यादव ने भाजपा के राजेश सिंह महुआरी को 1978 मतों से हराकर जीत हासिल की। सपा के राकेश कुमार कुमार यादव को 2966, भाजपा के राजेश सिंह महुआरी को 998 वोट मिले। बलिया सीट पर सपा के रविशंकर सिंह पप्पू विजयी घोषित किए गए। सपा प्रत्याशी को 2093 और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ठाकुर अनूप सिंह को 52 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर सीट पर निर्दल प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने सपा प्रत्याशी डॉ. सानंद सिंह को 65 मतों से पराजित कर निर्वाचित घोषित किए गए। चंचल को 1186 जबकि डॉ. सिंह को 1121 मत मिलेे। जौनपुर सीट पर बसपा के बृजेश सिंह प्रिंसू 1743 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने सपा प्रत्याशी लल्लन यादव को करारी शिकस्त दी। लल्लन को 978 मत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed