फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bricks and stones thrown in fight between two parties in land dispute in varanasi

Varanasi News: जमीनी विवाद में संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर; पुलिस तक पहुंचा मामला

Thu, 21 Dec 2023 02:17 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 21 Dec 2023 02:17 PM IST
सार

जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार पुलिस व राजस्व विभाग के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ लेकिन खत्म नहीं हो सका। यही वजह है कि एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। 

विज्ञापन
Bricks and stones thrown in fight between two parties in land dispute in varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमौली के भगतुआ गांव में गुरुवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ईंट- पत्थर और लाठी डंडे भी चले। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में चालान की कार्रवाई की।

विज्ञापन


यह है मामला
ग्रामीणों के अनुसार भगतुआ निवासी इंदू प्रकाश उपाध्याय और जयप्रकाश उपाध्याय पट्टीदार हैं। दोनों लोगों के आबादी के पास ग्राम पंचायत के तालाब की जमीन है। इस पर कब्जे को लेकर काफी समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसे लेकर राजस्व विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुचीं थी। कई बार पंचायत के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह एक पक्ष साफ सफाई करने लगा। जानकारी होने पर दूसरा पक्ष विरोध करने लगा। देखते-देखते विवाद बढ़ गया। दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंट- पत्थर चलने लगा। जिसमें एक महिला सहित अन्य लोगों को चोट लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया चालान
इस बाबत चौकी प्रभारी जाल्हूपुर मिथिलेश कुमार ने बताया कि अमौली भगतुआ के दो पक्षो में मारपीट की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया गया। एक पक्ष के प्रभात उपाध्याय व प्रवीण कुमार उपाध्याय पुत्र जयप्रकाश उपाध्याय तथा दूसरे पक्ष के रविकिरण उपाध्याय, शशिकिरण उपाध्याय पुत्र इन्दु प्रकाश उपाध्याय को हिरासत में लेकर शांतिभंग करने के साथ अन्य धाराओं में चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed