फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Breaking news Fire breaks out in a moving tourist bus on flyover in varanasi

वाराणसी: फ्लाईओवर पर जनरथ बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

Mon, 06 Dec 2021 02:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 02:46 PM IST
सार

वाराणसी के मंडुवाडीह-ककरमत्ता फ्लाईओवर पर चलती जनरथ बस में अचानक आग लग गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Breaking news Fire breaks out in a moving tourist bus on flyover in varanasi
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के ककरमत्ता फ्लाईओवर के ऊपर एक जनरथ बस में सोमवार दोपहर  अचानक आग लग गई। बस में सवार चालक सहित सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। यात्रियों में महिलाएं व बच्चे भी थे। देखते ही देखते पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। सूचना के बाद देरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस और उसमें रखे यात्रियों के कई समान पूरी तरह से जल गए। 

विज्ञापन



मंडुवाडीह-ककरमत्ता फ्लाईओवरपर के दोनों तरफ से पुलिस ने यातायात बाधित कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जनरथ बस कैंट रोडवेज से सोनभद्र जा रही थी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।  आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यातायात बहाल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed