{"_id":"5a67852e4f1c1b8e268b60ea","slug":"brave-dutta-sisters-will-honored-on-up-diwas-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस पर आज सम्मानित की जाएंगी दत्ता सिस्टर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस पर आज सम्मानित की जाएंगी दत्ता सिस्टर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
रिया दत्ता, लीली और तान्या दत्ता
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के लखनिया दरी में अपनी जान पर खेलकर फ्रांसीसी महिला पर्यटकों की रक्षा करने वाली वाराणसी के सोनारपुरा की तीन बहनों रिया दत्ता, मिली दत्ता और तान्या दत्ता को आज यूपी दिवस पर वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा तीनों बहनों को 26 जनवरी को मिर्जापुर पुलिस लाइन में सम्मान किया जाएगा। वहीं आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित समारोह में उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
इसके लिए महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि फ्रांसीसी पर्यटकों का एक दल मिर्जापुर के लखनिया दरी में भ्रमण पर गया था। इस दल में चार महिलाएं थीं।
विज्ञापन
इस दौरान करीब आठ शोहदों ने पहले फ्रांसीसी महिलाओं पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। देखते ही देखते ही वे छेड़खानी और बलवा पर उतारू हो गए। लेकिन, वहां मौजूद तीन बहनों रिया दत्ता, मिली दत्ता और तान्या दत्ता को यह गंवारा नहीं हुआ कि फ्रांसीसी दल खराब अनुभव लेकर अपने देश को जाए।

सुषमा स्वराज ने यूपी सरकार से रिपोर्ट तलब की थी
फ्रांसीसी नागरिक के साथ मनबढ़ो से लोहा लेने वाली साहसी बेटियां
- फोटो : File Photo
घटना के देखते हुए तीनों बहनें शोहदों से भिड़ गईं। नतीजतन, शोहदों को वहां से उल्टे पांव लौटना पड़ा। मामला पुलिस की जानकारी में आने पर एफआईआर दर्ज की गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी यूपी सरकार से घटना के बाबत रिपोर्ट तलब की थी।
इससे स्थानीय पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फ्रांसीसी दल को दत्ता परिवार की तीन लड़कियों के बचाने से पूरी दुनिया में अच्छा संदेश गया।
महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि इन तीनों साहसी बालिकाओं को 8 मार्च को राजधानी में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें कार्यक्रम में शरीक होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी सरकार की ओर से भेजा जाएगा।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 17 दिसंबर को ‘अमर उजाला’ की ओर से तीनों बहनों को रानी लक्ष्मीबाई का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित कर चुकी हैं।