{"_id":"65082732f012bf1d50004c85","slug":"brand-strategist-meet-branding-of-products-strengthens-business-advertising-increases-trust-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट: उत्पादों की ब्रांडिंग से ही मजबूत होता है व्यापार, विज्ञापन से बढ़ता है विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट: उत्पादों की ब्रांडिंग से ही मजबूत होता है व्यापार, विज्ञापन से बढ़ता है विश्वास
Mon, 18 Sep 2023 04:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Sep 2023 04:02 PM IST
सार
वाराणसी के मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में रविवार की देरशाम अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी और व्यापार विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसी भी उत्पाद की मांग उसकी ब्रांडिंग से ही बढ़ती है। ब्रांडिंग और मार्केटिंग से अपने उत्पाद को आगे बढ़ा सकते हैं। अब ग्राहकों की मनोदशा को समझकर व्यापारी और उद्यमी आगे बढ़ रहे हैं। अखबार में प्रकाशित विज्ञापन को देखकर ही ग्राहक का उत्पाद के प्रति विश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
मलदहिया स्थित होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में रविवार की देरशाम अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी और व्यापार विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ संतोष अग्रवाल, नवनीत टकसाली, आशीष गुप्ता, डॉ. प्रमोद जायसवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के चलते हर दिन चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। बदलते परिवेश में कारोबार के प्रचार के तौर-तरीकों में बहुत बदलाव आया है। बदलते परिवेश में खुद को स्थापित कर ग्राहकों तक निरंतर पहुंच और कम समय में व्यापार को उन्नति देने में प्रिंट मीडिया और विज्ञापन की अहम भूमिका सामने आई है। इस मौके पर रायल ज्वेलर्स के अरविंद सराफ, नरायण दास सराफ एंड संस के अमित अग्रवाल, रेमंड शॉप भेलूपुर के प्रतीक टिकमानी, धर्मेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रहा रिटेल कारोबार
होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में अमर उजाला के ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञों ने कहा कि रिटेल कारोबार नई चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए ही अमर उजाला की ब्रांड स्ट्रेटजिस्ट मीट में कारोबारियों को बाजार की नई चुनौतियों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही समाधान का तरीका बताया जा रहा। सुझाव भी दिए जा रहे हैं।
- अमर उजाला वाराणसी के स्थापना काल से जुड़ा हुआ हूं। अखबार में विज्ञापन की देने की वजह से ही कारोबार में निरंतर ऊंचाई मिल रही है। -संतोष अग्रवाल, हरे कृष्ण ज्वेलर्स
- बाजार में चुनौतियां बहुत हैं। लोकप्रियता हासिल करने के लिए प्रचार-प्रसार और गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद बेहद जरूरी है।- नवनीत टकसाली, नवरत्न ज्वेलर्स
- आज के दौर में ब्रांडिंग बेहद जरूरी है। ब्रांड देखकर ही ग्राहक खरीदारी पर जोर देते हैं। इसका सशक्त माध्यम अखबार में प्रकाशित विज्ञापन है। रवीश गुप्ता, गणपति ऑटो मोबाइल्स
- तेजी से बदल रहे आर्थिक परिवेश में रिटेल व्यवसाय परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। यह मीट व्यापारियों को एक नई राह दिखाएगी।- डॉ. प्रमोद जायसवाल, स्वास्तिक आयुर्वेद
- जब तक रिटेल कारोबारी ग्राहकों की जरूरतों का ध्यान नहीं रखेगा, वह सफल नहीं हो सकेगा। ऐसे कार्यक्रम से आगे की राह आसान होती है।-शाश्वत खेमका, गोविंद वस्त्रालय
- अच्छी सर्विस देकर ग्राहकों को जोड़ सकते हैं। सरल और विनम्र स्वभाव के साथ ही अखबार में प्रकाशित विज्ञापन उत्पादों की बिक्री पर बहुत असर डालते हैं।- पवन रस्तोगी, एलिस साई कृपा प्रोडक्ट
- रिटेल कारोबार को कैसे आगे बढ़ाना है, ग्राहकों की मनोदशा को कैसे समझे, यह सभी पहलुओं पर मीट में बखूबी चर्चा हुई। यह आगे की राह आसान करेगी।-आशीष गुप्ता, चेंज स्टोर