फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brahmastra film Controversy Advocate files complaint in Varanasi court hearing on 4 October

फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक सीन पर विवाद: रणबीर कपूर को सजा दिलाने की मांग, वाराणसी कोर्ट में परिवाद दाखिल

Fri, 09 Sep 2022 08:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Sep 2022 08:31 PM IST
सार

हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद है। वाराणसी के अधिवक्ता ने मामले को लेकर वाराणसी कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। 

विज्ञापन
Brahmastra film Controversy Advocate files complaint in Varanasi court hearing on 4 October
ब्रह्मास्त्र फिल्म के सिलसिले में वाराणसी आए थे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र के एक सीन को लेकर वाराणसी कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। आरोप है कि फिल्म के सीन में अभिनेता रणबीर कपूर ने हिंदुओं की भावना आहत की है। ऐसे में विपक्षी रणबीर कपूर को तलब कर दंडित किये जाने का अनुरोध किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत ने इसे प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करते हुए वाद पर सुनवाई के लिए चार अक्तूबर की तिथि तय की।

विज्ञापन


चौबेपुर बर्थराकला निवासी अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह ने परिवाद में कहा है कि नौ सितंबर को रिलीज हो रही हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र के कास्टिंग में आरोपी अभिनेता रणबीर कपूर के हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक मंदिर में जूते पहन कर घंटा बजाने से हिंदुओं की भावना आहत हुई है।
विज्ञापन


परिवादी हिंदू धर्मावलंबी व आस्था रखने वाला है। ऐसे में विपक्षी रणबीर कपूर को तलब कर दंडित किए जाने का अनुरोध परिवाद में किया है।
पढ़ें: रणबीर व आलिया की प्रेम कहानी का ब्रह्मास्त्र, फिल्म देखने से पहले पढ़ें पूरा रिव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर कपूर की मुश्किलें नहीं हो रही कम

अभिनेता रणबीर कपूर की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। बीते सप्ताह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंदिर में दर्शन करने से रोक दिया था।  ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दिनों रणबीर के इंटरव्यू का एक हिस्सा वायरल हुआ था। वीडियो वो बोल रहे हैं कि उन्हें बीफ खाना पसंद है। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
पढ़ेंः मंदिर कोई पर्यटन स्थल नहीं: रणबीर और आलिया के महाकालेश्वर में प्रवेश के विरोध का संत समिति ने किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed