फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BPEF employees staged a protest.

Varanasi News: बीपीइएफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
BPEF employees staged a protest.
भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ (बीपीइएफ) के राष्ट्रव्यापी संघर्ष के चरणबद्ध कार्यक्रम के प्रथम चरण 20 जुलाई से 27 जुलाई तक ब्लैक बैज डे मनाने के बाद मंगलवार को, दूसरे चरण में वाराणसी ईस्ट डिवीजन एवं पश्चिम मंडल के मंडलीय कार्यालय पर कर्मचारियों द्वारा गेट मीटिंग के दौरान अपनी 11 सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में बीपीइएफ ग्रुप सी (उत्तर प्रदेश सर्कल) के सर्कल अध्यक्ष राम रतन पांडेय एवं उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शादेजा के नेतृत्व में सभी डाक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष शाजेदा ने संयुक्त रूप से बताया कि मंडल के कर्मचारियों ने एक सुर में संकल्प लिया कि यदि हमारी 9 सूत्री मांगों को जल्द ही पूरी नहीं की गईं, तो आगामी 5 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए हम लोग बाध्य होंगे। अध्यक्ष राम रतन पांडे, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र शादेजा सदानंद राकेश अभिनव राय विकास मनीष पांडेय दिनेश तिवारी अशोक चौबे शिवपूजन पंकज सी.अनिथा रजिया हसन दीक्षा भारती आदि संगठन के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed