फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boyfriend died after beaten by girlfriend family in kopaganj mau

यूपी: प्रेमी-प्रेमिका को साथ में देख युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 04 Apr 2020 02:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 04 Apr 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
boyfriend died after beaten by girlfriend family in kopaganj mau
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रेमी और प्रेमिका को एक साथ पकड़ लिया। इस दौरान घर वालों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन


इस दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही प्रेमिका के माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मऊ जिले के कोपागंज के हिकमा गाड़ा निवासी एक युवक(20) का पड़ोस की नाबालिग लड़की से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। शुकवार देर रात युवक प्रेमिका के घर में घुस गया। इसी बीच पेशाब करने उठे प्रेमिका के पिता ने देख लिया और घर के परिजनों को हल्ला करते हुए जगा दिया।

विज्ञापन

इस दौरान युवक ने लड़की के परिजनों को जागता देख भागने की कोशिश की लेकिन परिवार वालों ने उसको पकड़ कर लाठी-डंडो से जमकर पीटा। पिटाई से घायल युवक बेहोश होकर गिर पड़ा।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरफराज को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरफराज की लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजवाते हुए पुलिस ने लड़की के माता-पिता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed