{"_id":"5bcf3127bdec22699072bdc0","slug":"boy-drowned-in-submersible-at-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पड़ी भारी, सबमर्सिबल के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पड़ी भारी, सबमर्सिबल के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना से कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पुरामया पांडेय गांव में सबमर्सिबल के गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक का शव पानी के ऊपर तैरती दिखने पर लोगों को जानकारी हुई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। गांव निवासी नितीश पांडेय अपने नए मकान का निर्माण करवा रहे हैं। भवन निर्माण के साथ-साथ ही पेयजल की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल लगवा रहे थे।
इसके लिए रविवार को घर के बगल में करीब छह फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा गया। सोमवार को उस गड्ढे में पानी भरवाकर छोड़ दिया गया। मंगलवार को इस गड्ढे में पंप आदि लगवाया जाता। उससे पहले ही मंगलवार की सुबह नितीश का चार वर्षीय बेटा प्रशांत पांडेय खेलते हुए घर से बाहर निकला। वह खेलते-खेलते वह सबमर्सिबल के गड्ढे के पास पहुंचकर भीतर झांकने लगा।
इस दौरान वह गड्ढे में गिरा और गहरे पानी में डूबकर मर गया। परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। न ही किसी ने खोजबीन ही किया। सुबह करीब आठ बजे प्रशांत की लाश पानी में उतराई हुई दिखी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग प्रशांत की लाश को पानी से बाहर निकालकर स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाईयों में बड़ा था।