फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Both tangible and intangible heritage in Kashi: Jitin Prasad

काशी में मूर्त और अमूर्त दोनों प्रकार के धरोहरें : जितिन प्रसाद

Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Both tangible and intangible heritage in Kashi: Jitin Prasad
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आयोजित दो दिवसीय आर्किटेक्चरल मीट काशी-सार का सोमवार को उद्घाटन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने काशी विश्वनाथ धाम के प्रोजेक्ट और इससे जुड़े कार्यों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि काशी में मूर्त और अमूर्त दोनों प्रकार की धरोहरें हैं। इसके बारे में जानकारी के साथ ही इसका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पीएम के दिशा निर्देश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के नव निर्माण के लिए जो योगदान किया किया है वह युगों-युगों तक याद किया जाएगा। एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने कहा कि एकेटीयू से संबद्ध 750 विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र एवं उनके गुरु सोच को व्यवहारिक धरातल से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। काउंसिल आफ आर्किटेक्चर की उपाध्यक्ष सपना और प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा यूपी अमृत अभिजात ने ऐतिहासिक शहरों के विकास के लिए उत्तर प्रदेश शासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दिखाई शहरों की ऐतिहासिकता
एकेटीयू वास्तु कला संकाय की अधिष्ठाता डॉ. वंदना सहगल ने विभिन्न ऐतिहासिक शहरों के ऊपर बनाए अपने कई रंगचित्र प्रदर्शित किए। इस दौरान डॉ. अमोघ गुप्ता, केटी रविंद्रन, विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा यूपी सुनील चौधरी आदि ने भी अपनी बात रखी। चार जनवरी को विशेषज्ञ व विद्यार्थी काशी विश्वनाथ धाम, सारनाथ व कुछ अन्य परियोजनाओं का भ्रमण कर उसकी बारीकी भी जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed