फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Books written on PM Modi will kept in the central library special collection corner will also be made

PM Modi: केंद्रीय पुस्तकालय में रखी जाएंगी पीएम मोदी पर लिखी पुस्तकें, स्पेशल कलेक्शन कॉर्नर भी बनेगा

Fri, 02 Aug 2024 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 02 Aug 2024 03:45 PM IST
सार

Varanasi News: काशी विद्यापीठ के केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से पीएम मोदी पर लिखी गईं पुस्तकें खरीदी जाएंगी। पुस्तक क्रय समिति की ओर से यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Books written on PM Modi will kept in the central library special collection corner will also be made
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तकों को पढ़ सकेंगे। विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से पुस्तकें खरीदी जाएंगी। केंद्रीय पुस्तकालय में एक स्पेशल कलेक्शन कॉर्नर भी बनवाया जाएगा। 

विज्ञापन


इसमें विश्वविद्यालय से जुड़े महापुरुषों (शिवप्रसाद गुप्त, महात्मा गांधी, मुंशी प्रेमचंद, आचार्य नरेंद्र देव) और उन पर लिखी पुस्तकें भी खरीदी जाएंगी। विश्वविद्यालय की पुस्तक क्रय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासनिक भवन के सामने बने केंद्रीय पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए पुस्तकों की खरीद, पुस्तकालय में अन्य सुविधाओं को लेकर 22 जुलाई को कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसके मिनट्स भी वेबसाइट पर अपलोड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कई फैसले लिए गए, लेकिन कुलपति की अनुमति से अन्य बिंदुओं पर विचार की बात सामने आई तो समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री पर लिखी गई पुस्तक को खरीदने का फैसला लिया। हालांकि, पीएम पर लिखी कौन-कौन सी पुस्तकें खरीदी जाएंगी, इसका मिनट्स में जिक्र नहीं है।

ऑडिट आपत्ति के बाद अब सजगता बरतेगा विश्वविद्यालय
काशी विद्यापीठ में रूसा योजना के तहत बुक बैंक की स्थापना के लिए जो पुस्तकें खरीदी गई थीं, उस पर ऑडिट आपत्ति आने के बाद अब खरीदारी में सजगता बरती जाएगी। उत्तर प्रदेश महालेखाकार के संपरीक्षा दल की ओर से आपत्ति लगाई गई थी। 

अब केंद्रीय पुस्तकालय के साथ ही विभागीय पुस्तकालय में पुस्तकों की खरीदारी में पारदर्शिता, मितव्ययिता लाने के उद्देश्य से भी फैसले हुए हैं। पुस्तकों की खरीदारी के लिए आंतरिक उपसमिति भी गठित की गई है।

देश में पहले भी जो प्रधानमंत्री (पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, अटल विहारी वाजपेयी) रहे हैं, उन पर लिखी पुस्तकें विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में रखी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पर लिखी पुस्तकें कोविड काल में खरीदी जानी थी। महापुरुषों पर आधारित पुस्तकें भी मंगाई जाएंगी। - प्रो. एके त्यागी, कुलपति, काशी विद्यापीठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed