फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Books related to PM life will be distributed exhibition will be organized on birthday varanasi

पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी में भाजपा, काशी सहित आसपास के जिलों में होंगे ये काम

Sun, 08 Sep 2019 02:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 08 Sep 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
Books related to PM life will be distributed exhibition will be organized on birthday varanasi
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 69 वां जन्मदिन शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम के जीवन से जुड़ी पुस्तकें समाज के प्रबुद्ध और प्रतिष्ठित लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। यही नहीं 14 से 20  सितंबर तक पार्टी सेवा सप्ताह के तहत पीएम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी प्रत्येक मंडल में लगाई जाएगी। विधानसभा स्तर पर सेवा कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


हर एक जिले में वहां के सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, ब्लाक सभी जनप्रतिनिधि किसी न किसी इंटर या डिग्री कालेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे। जल संरक्षण, प्लास्टिक का बहिष्कार एवं स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : युवती के पास नहीं था निचला जबड़ा, उसी के शरीर की हड्डी से बना दिया निचला जबड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वाराणसी जिले की सभी आठों विधान सभाओं में सेवा कार्यों के कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही उनके पुराने दुर्लभ चित्रों को नमो एप पर डाउनलोड करने का भी अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी विभिन्न संस्थाओं के द्वारा दिव्यांग जनों को गोद लेने का कार्यक्रम भी चलाएगी। इससे समाज के द्वारा उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार आदि की व्यवस्था हो सके। उधर सेवापुरी विधानसभा के पुरे बरियारपुर गांव में शनिवार को जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने पीएम का जन्मदिन मनाने के लिए सेवा सप्ताह के बारे में जानकारी दी। निशुल्क नेत्र शिविर के बारे में जानकारी दी गई।

इसके अलावा डॉ आरके ओझा के साथ नेत्र शिविर के बारे में चर्चा की। जिला के मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि 10 सितंबर को नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed