Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Booking of venue cancelled just hours before Voter Rights Convention

Varanasi News: मतदाता अधिकार सम्मेलन से चंद घंटे पहले आयोजन स्थल की बुकिंग निरस्त, कांग्रेस नेताओं में नाराजगी

Sat, 27 Sep 2025 10:52 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Booking of venue cancelled just hours before Voter Rights Convention
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
वोट चोरी के खिलाफ मतदाता अधिकार सम्मेलन से चंद घंटे पहले आयोजन स्थल की बुकिंग को निरस्त कर दिया गया। 27 सितंबर को कांग्रेस के सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, सुनिल सहस्रबुद्धे व पीयूसीएल के महासचिव को शामिल होना था। 
विज्ञापन


कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि अब हम लोग सड़क पर ही आयोजन करेंगे। कांग्रेस की ओर से 27 सितंबर को पराड़कर स्मृति भवन में दोपहर 1.30 बजे से सम्मेलन होना था। शुक्रवार देर शाम पराड़कर स्मृति भवन की ओर से तकनीकी कारणों का हवाला देकर बुकिंग को निरस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा जिस संस्थान को काशी में स्व. भगवान दास अरोड़ा व स्व. प. कमलापति त्रिपाठी ने स्थापित किया था। उस पराड़कर भवन की 10 दिन पहले पैसा जमा कर बुक कराया गया था। आज प्रशासनिक दबाव में बुकिंग को कैंसिल कर दिया गया। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरुण मिश्र ने कहा कि तकनीकी कारणों से बुकिंग को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed