फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Booking full Deepawali and Chhath No space in Surat Mumbai trains Reservations not possible in October

बुकिंग फुल: दीपावली-छठ...सूरत, मुंबई की ट्रेनों में जगह नहीं; अक्तूबर के पहले हफ्ते से ही नहीं हो सकेगा आरक्षण

Wed, 03 Sep 2025 11:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 11:24 PM IST
सार

आगामी त्योहार की तैयारियों को लेकर दूसरे जिलों और राज्यों में रहने वाले लोग अब घर वापसी करने लगे हैं। इस कारण मुंबई जाने वाली गाड़ियों में बुकिंग फुल हो जाने से अन्य यात्रियों की दिक्कतें शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Booking full Deepawali and Chhath No space in Surat Mumbai trains Reservations not possible in October
कैंट रेलवे स्टेशन के छह प्लेटफार्मों पर कोच डिस्प्ले नहीं होने से परेशानी बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले महीने दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए बाहर रहने वाले लोग घर आने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली और मुंबई से आने वाली कई गाड़ियों में अभी से ही बुकिंग फुल हो गई है। इसमें अधिकांश ट्रेनों में तो अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही आरक्षण नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। 25 से 28 अक्तूबर तक सूर्य उपासना का पर्व छठ भी है। बनारस से बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद, गुजरात, सूरत, मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों में परिवार के साथ रहकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। ऐसे लोग त्योहार में घर आने की योजना बनाकर आरक्षण करवाने लगे हैं लेकिन ट्रेनों में बुकिंग हीं नहीं मिल पा रही है। रिजर्वेशन कराने के लिए जब सीट खाली होने की जानकारी ली जा रही है तो उसमें रिग्रेट दिख रहा है।

विज्ञापन

मुंबई से वाराणसी आने वाली इन ट्रेनों में जगह नहीं

  • 11061-लोकमानय तिलक जयनगर एक्सप्रेस-15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक
  • 22177-महानगरी एक्सप्रेस-15 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक
  • 11081-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस साप्ताहिक गाड़ी-15-22-29 अक्तूबर को
  • 15017-लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस-15 से 28 अक्तूबर तक
  • 12165-लोकमान्य तिलक गोरखपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस-20-23-24-27-30-31 अक्तूबर को
विज्ञापन

अहमदाबाद से वाराणसी आने वाली गाड़ियों में भी इन तरीख पर जगह नहीं

  • 19489-अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस-15 से 26 अक्तूबर तक
  • 22969-ओखा बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस-16-23 अक्तूबर को
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली गाड़ी में भी स्थान नहीं

  • 12560-शिवगंगा एक्सप्रेस-17 से 19 अक्तूबर तक
  • 12562-स्वतंत्र सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस-17 से 22 अक्तूबर तक
  • 12382-पूर्वा एक्सप्रेस-17से 24 अक्तूबर तक
  • 12876-नीलांचल एक्सप्रेस-17से 24 अक्तूबर तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed