{"_id":"577587c14f1c1b576179c1a6","slug":"book-online-today-mangala-arati","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ऑनलाइन बुक करें मंगला आरती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ऑनलाइन बुक करें मंगला आरती
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में अब श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था लागू होगी। न कोई वीआईपी होगा न किसी का रसूख काम आएगा। बिना टिकट लिए मंगला आरती के दर्शन नहीं हो सकेंगे। शुक्रवार देर रात तक मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने इसके लिए नए सॉफ्टवेयर की लांचिंग कराई। इसके साथ ही मंगला आरती के ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था को मूर्त रूप दे दिया गया।
पहली जुलाई से पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मंगला आरती के ऑनलाइन टिकट बुक किए जाएंगे। जल्दी ही के साथ ही रुद्राभिषेक, भोग आरती, सप्तर्षि आरती, शृंगार आरती और शयन आरती के भी ऑनलाइन टिकट जारी किए जाएंगे। खास बात यह है कि मंगला आरती के ऑनलाइन टिकट नंबरवाइज बुक किए जाएंगे। टिकटों पर नंबरिंग होगी। जो पहले आएगा, वह पहले टिकट पाएगा।
शुक्रवार की शाम मंदिर के काउंटर से मैनुअली टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई। हालांकि 30 जून तक अगली तिथियों के लिए मैनुअली बुक किए गए टिकट मान्य होंगे लेकिन पहली जुलाई से मैनुअली टिकट बुक नहीं किए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए काउंटर पर भी ऑनलाइन टिकट बुक कराने की व्यवस्था दी है। प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मंगला आरती के टिकट की आॉनलाइन बुकिंग के साथ ही भक्तों के लिए सीटिंग प्लान पर भी मनन किया जा रहा है। अभिषेक के भी टिकट जल्दी ही ऑनलाइन किए जाएंगे।