फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Book banks will open in educational institutions, separate racks will be made in government offices.

Varanasi News: शिक्षण संस्थानों में खुलेंगे बुक बैंक, सरकारी कार्यालयों में बनेगा अलग रैक

Sat, 10 Feb 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Book banks will open in educational institutions, separate racks will be made in government offices.
जिस तरह से लोग बैंक खातों में अपनी बचत के पैसे जमा कर उसको जरूरत पर निकालते हैं, उसी तरह बुक बैंक से अपनी जरूरत की किताबें ले सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की पहल पर जिले के शिक्षण संस्थानों में बुक बैंक खोले जाने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में अलग बुक रैक भी बनवाया जाएगा। जहां लोग जरूरतमंदाें के लिए किताबें जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


किताबों के प्रति छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों का जुड़ाव बढ़े, इस उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन ने बुक एक्सचेंज एंड डोनेशन फेस्टिवल के साथ इसकी शुरुआत भी कर दी है। जहां तक बुक बैंक खोले जाने की बात है तो इसके लिए इंटर कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों का चयन किया जाएगा। यहां जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद एक निर्धारित स्थल पर बुक बैंक खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारी भी जुड़ेंगे
बुक बैंक को लेकर सीडीओ हिमांशु नागपाल ने पहल की है। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में बुक बैंक की तर्ज पर सरकारी कार्यालयों में अलग से बुक रैक खुलवाया जाएगा। जिस कार्यालय में यह रैक खुलेगी, वहां के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अपने पास रखी किताबों को दान करने के उद्देश्य से रैक में रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बुक बैंक से जरूरतमंद बच्चों सहित अन्य लोगों को किताबें मिल सकेंगी। साथ ही किताबों के प्रति लोगों का आकर्षण भी बढ़ेगा। इस दिशा में सभी शिक्षण संस्थानों में बैंक की स्थापना की जाएगी। - हिमांशु नागपाल, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed