फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bomb rumor in swatantrata senani superfast express at ballia

यूपी: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से फेंका सूटकेस

Sun, 14 Oct 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 14 Oct 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
Bomb rumor in swatantrata senani superfast express at ballia
मौके पर पहुंची जांच टीम - फोटो : amar ujala
यूपी के बलिया में जयनगर से दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी जवानों ने लावारिस सूटकेस को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन


गाड़ी के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने छानबीन की और फिर ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद पीछे से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों की भी सघन जांच की गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 12561 सेनानी एक्सप्रेस में जीआरपी छपरा के एस्कॉर्ट स्टाफ को कोच संख्या एस टू में एक लावारिश सूटकेस मिला। खोलने की कोशिश तो उसमें से बीप की आवाज आने लगी। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं जीआरपी ने सूटकेस को चलती गाड़ी से बांसडीह व बलिया के मध्य गाड़ी के बाहर फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामने आई सूटकेस की सच्चाई

Bomb rumor in swatantrata senani superfast express at ballia
अधिकारी मौके पर पहुंचे - फोटो : amar ujala

घटना की सूचना पर बलिया में लगभग एक घंटा ट्रेन को रोककर आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय, मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर राजाराम, एसपी रेलवे गोरखपुर पुष्पांजलि व एसपी बलिया श्रीपर्णा गांगुली के निर्देशन में आरपीएफ, जीआरपी बलिया व थाना कोतवाली बलिया, बम स्कॉड, डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने पूरी गाड़ी की जांच की।

 

इसके अलावा टीम ने राजधानी को भी चेक किया। कुछ नहीं मिलने पर गाड़ी को रवाना किया। टीम ने बलिया से बांसडीह तक रेलवे लाइन के किनारे जांच की लेकिन सूटकेस नहीं मिला। फिर मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर राजाराम के आदेश पर गाड़ी को स्निफर डॉग टीम से बनारस में गाड़ी रोककर पूरी गाड़ी को चेक किया गया।

 

इस दौरान बगल के कोच में सो रहे यात्री मोहम्मद निवासी जोगिया थाना पुपरी जिला सीतामढ़ी बिहार ने बताया गया कि सूटकेस मेरा था। मैंने नमाज पढ़ने के लिए रात का अलार्म लगाया था लेकिन भूल से मैं मोबाइल को सूटकेस में रख कर लॉक कर दिया और पहले मैं उस कोच में बैठा था। भूल से सूटकेस वहीं छोड़कर अगले कोच में अपने सीट पर जाकर सो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed