फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bomb rumor at railway station and collectorate in varanasi

बनारस में कैंट रेलवे स्टेशन और कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Tue, 02 Oct 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 02 Oct 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
Bomb rumor at railway station and collectorate in varanasi
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन और दीवानी कचहरी परिसर में बम रखे जाने की सूचना मंगलवार को सौ नंबर पर आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने कचहरी और रेलवे स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


तलाशी में दोनों स्थानों से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली तो सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, जिस मोबाइल नंबर से कॉल कर सूचना दी गई थी, वह स्विच ऑफ आया। क्राइम ब्रांच नाम और पते की तस्दीक कर रही है।
विज्ञापन


सौ नंबर पर सुबह सवा सात बजे के लगभग कॉल आई कि कचहरी और कैंट रेलवे स्टेशन पर बम रखा गया है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कैंट और इंस्पेक्टर जीआरपी व इंस्पेक्टर आरपीएफ कैंट ने फोर्स के साथ कचहरी और कैंट रेलवे स्टेशन परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही कचहरी और स्टेशन परिसर के बाहर खड़े वाहनों और मौजूद लोगों की भी तलाशी ली गई। सुबह-सुबह अचानक शुरू हुई तलाशी के कारण आमजन भी सशंकित दिखे। इसके साथ ही एहतियातन पुलिस ने प्रमुख गंगा घाटों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया।


इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी, वह अब स्विच ऑफ है। मोबाइल से संबंधित व्यक्ति के नाम और पते की तस्दीक क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed