फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशीयात्रा प्रोनाइट: मेरे घर राम आए हैं... पर वंस मोर, जुबिन की रूहानी आवाज पर थिरके 10 हजार युवा; तस्वीरें

Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
सार

काशीयात्रा के दूसरे दिन 16 घंटे में 20 इवेंट्स हुए। इस दौरान बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल के गाने पर युवा थिरकते रहे। युवा ऐसे थिरके कि घास के मैदान में धूल का गुब्बार भर गया। 

विज्ञापन
Bollywood singer Jubin Nautiyal song in Kashiyatra Pronite at IIT BHU
काशीयात्रा प्रोनाइट में सिंगर जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी बीएचयू में काशीयात्रा के दूसरे दिन 16 घंटे में 20 इवेंट्स हुए। शनिवार रात प्रोनाइट में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज की रूहानियत से 10 हजार ऑडियंस को दीवाना बना दिया। मेरे घर राम आए हैं... गाकर पूरे एडीवी ग्राउंड को राम लला के धुन में डूबो दिया। युवाओं ने वंस मोर का रट लगाते हुए खूब हो-हल्ला मचाया। 

Bollywood singer Jubin Nautiyal song in Kashiyatra Pronite at IIT BHU
काशीयात्रा प्रोनाइट में सिंगर जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

जुबिन के मंच पर आते ही पूरा एडीवी ग्राउंड पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। युवा ऐसे थिरके कि घास के मैदान में धूल का गुब्बार भर गया। आजा मां तेनू अंखिया उड़ीक दिया, आज की रात होना है क्या.., दिल गलती कर बैठा है, हम्मा-हम्मा, रमता जोगी-मैं रमता जोगी, ओ-ओ जाने जाना, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, ए मेरे दिल तू गाए जा, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा जैसे नाइंटिज के गानों को अपने अंदाज में गाकर खूब मनोरंजन किया। 

Bollywood singer Jubin Nautiyal song in Kashiyatra Pronite at IIT BHU
काशीयात्रा प्रोनाइट - फोटो : अमर उजाला
युवाओं ने जुबिन के हर गाने के बाद मोबाइल के फ्लैश लाइट जलाकर सम्मान दिया। मंच की लेजर लाइट और साउंड मिक्सिंग मुंबई के किसी म्यूजिकल शो के जैसी दिखी। काशीयात्रा प्रोनाइट में भीड़ के चलते कुछ लड़कियां गश्त खाकर जमीन पर गिर गईं। वहीं ग्राउंड के बाहर सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood singer Jubin Nautiyal song in Kashiyatra Pronite at IIT BHU
काशीयात्रा प्रोनाइट - फोटो : अमर उजाला

बैटल फ्रंट फाइनल्स के दौरान प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। रचनात्मक परिधान और वस्त्र शिल्प में फैशन प्रेमियों ने डिजाइन और शिल्पकला की प्रदर्शनी लगाई। व्हाट्स द वर्ड प्रतियोगिता ने भाषा प्रेमियों को शब्दों की नई दुनिया से रूबरू कराया।

विज्ञापन
Bollywood singer Jubin Nautiyal song in Kashiyatra Pronite at IIT BHU
काशीयात्रा प्रोनाइट - फोटो : अमर उजाला
काशीयात्रा के अन्य इवेंट्स...
काशी यात्रा में मिस्टर और मिसेज केवाई का फाइनल हुआ। डांस प्रीलिम्स, स्ट्रीट डांस, आईएएस गेस्ट टॉक, इंक इट, ग्रुप डांस, स्वर संगति, स्पोर्ट्स क्विज, स्टेज प्ले, रंगमंच, हिंदी कविता लेखन, बैटल ऑफ बैंड्स, ग्रुप डांस फाइनल, वस्त्र शिल्प इवेंट और सुपर मेटों का फाइनल राउंड हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed