{"_id":"5d1a51928ebc3e3c7c22c21d","slug":"bollywood-actress-aruna-irani-reached-in-kashi-for-web-series-shooting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में फिर गूंजेगा लाइट-कैमरा-एक्शन, मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी शूटिंग करने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में फिर गूंजेगा लाइट-कैमरा-एक्शन, मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी शूटिंग करने पहुंची
Tue, 02 Jul 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
एक्ट्रैस अरुणा ईरानी शूटिंग करने पहुंची।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी अब फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्मकारों के लिए एक खास जगह बनती जा रही है। यहां अब फिल्मकार शूटिंग करने के लिए आते जा रहे हैं। हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने काशी में फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग की थी। वहीं अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी काशी में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
अरुणा ईरानी ने डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को एक वेब सीरीज की शूटिंग की। इस सीरीज में अरुणा ईरानी एक अधिवक्ता का पात्र निभा रही हैं। कॉलेज में जहां शूटिंग चल रही है। वहां अस्थायी कोर्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
अरुणा ईरानी सोमवार को अपने एक परिचित संजय मिश्रा के आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। ईरानी के साथ गुफी पेंटल भी शूटिंग के लिए आए हैं।