फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bollywood actor sanjay mishra meet ndrf team rescuers in varanasi

एनडीआरएफ टीम से मिले अभिनेता संजय मिश्रा, लोगों की जान बचाने के तरीकों को जाना

Sat, 03 Aug 2019 06:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 03 Aug 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
bollywood actor sanjay mishra meet ndrf team rescuers in varanasi
एनडीआरएफ टीम से मिले अभिनेता संजय मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म जगत और टेलीविजन के जाने-माने हास्य कलाकार संजय मिश्रा वाराणसी में 11 एनडीआरएफ परिसर में आए। वह एनडीआरएफ के सभी अधिकारियों और रेस्कुएर्स से मिले। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आपदाओं के दौरान बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने और काशी नगरी को आपदामुक्त बनाने के लिए मानव सेवा में समर्पित एनडीआरएफ के रेस्कुएर्स की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने एनडीआरएफ के जवानों के साथ बातचीत की और विभिन्न आपदाओं जैसे बाढ़, ध्वस्त इमारत, डूबने की घटनाओं आदि में निडर होकर बचाव कार्य करने और लोगों की जान बचाने के तरीकों के बारे में पूछा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ अधिकारियों के साथ एक्टर संजय मिश्रा


इसी दौरान एनडीआरएफ रेस्कुएर्स के अनुरोध पर उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए अपनी फिल्म के चंद डायलॉग भी पेश किए। एक्टर संजय मिश्रा ने कहा कि एनडीआरएफ के रेस्कुएर्स विभिन्न भीषण आपदाओं और धार्मिक मेलों में जिस निस्वार्थ भाव से मानव सेवा करके लोगों के जीवन को बचा रहे हैं, उसके लिए उन्हें मेरा सेल्यूट करना और आभार व्यक्त करना एक छोटी सी चीज है।

बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि मेरे अनुसार अगर आप अपने जीवन में यदि एक व्यक्ति की भी जान बचाने में सफल हो जाते हैं, तो इससे बड़ी सेवा और कोई हो नहीं सकती। मैं एनडीआरएफ  के डीआईजी आलोक कुमार का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे एनडीआरएफ के जवानों से रूबरू कराया और उनकी निस्वार्थ मानवीय सेवा को समझने का अवसर प्रदान किया।

अभिनेता संजय मिश्रा


इसी दौरान डीआईजी अलोक कुमार सिंह ने एनडीएआरएफ के कार्यक्रम में आने के लिए एक्टर संजय मिश्रा का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed