फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolero hit tree in bhadohi for save life of cycile man

साइकिल सवार को बचाने में पेड़ से टकराई बोलेरो, तीन घायल

Sat, 23 Jun 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 23 Jun 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bolero hit tree in bhadohi for save life of cycile man
साइकिल सवार को बचाने में हुई दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले में शनिवार को अलग-अलग हादसों में एफसीआई कर्मचारी की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के केवटाही गांव में जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर घटी। यहां साइकिल सवार को बचाने में बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इससे बोलेरो सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


इलाहाबाद के हंडिया कोतवाली के जराही गांव निवासी आशीष दुबे (24) पुत्र रमाशंकर दुबे, शुभम दूबे (21) पुत्र रत्नेश दुबे और चालक आशीष शुक्ला पुत्र अरविंद शुक्ल निवासी मनदर हंडिया अपने बोलेरो यूपी 70 डीएफ 3358 से भागवत कथा का कार्ड वितरण करने सीतामढ़ी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


गाड़ी केवटाही गांव के पास पहुंची थी की अचानक साइकिल सवार को बचाने में ड्राइवर संतुलन खो बैठा और गाड़ी सड़क के किनारे पटरी पर एक घर के सामने लकड़ी के तख़त को तोड़ते हुए आम के सूखे पेड़ से जा टकराई। जिससे तीनो सवार बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमे  शुभम की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सूचना पर थानाध्यक्ष कोइरौना एसएनमिश्रा अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को डीघ सीएचसी पहुंचाया।

इसी तरह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बैराखास गांव में चार पहिया की चपेट में आने से पन्नालाल उपाध्याय (45) निवासी मुड़ियापुर घायल हो गए। निजी अस्पताल में उपचार के बाद बीएचयू रेफर किया गया।  

सड़क हादसे में एफसीआई कर्मचारी की मौत

Bolero hit tree in bhadohi for save life of cycile man
रायबरेली में कार्यरत थे, इलाहाबाद में परिवार के साथ रहते थे - फोटो : अमर उजाला
भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के नटवा गांव के पास हाइवे पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार धीरज मिश्र की मौत हो गई। ट्रक के साथ शव कई मीटर तक घसिटता रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धीरज रायबरेली में एफसीआई विभाग में कार्यरत थे और परिवार के साथ इलाहाबाद में रहते थे। 

मेघीपुर गांव निवासी धीरज मिश्र (26) पुत्र स्व. सतीश चंद्र मिश्र रायबरेली एफसीआई में क्लर्क की पोस्ट पर कार्यरत थे। पिता के निधन के बाद धीरज को नौकरी मिली थी। वह इलाहाबाद के जार्जटाउन में परिवार संग रहते थे। समय-समय पर वह अपने पैतृक गांव मेघीपुर भी आते-जाते।

शनिवार को गांव से इलाहाबाद जाते समय जैसे नटवा के पास पहुंचे थे की किसी वाहन के घक्के से सड़क पर गिरकर ट्रक की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही मौत हो गई। शव कई मीटर तक ट्रक में फंस कर घसिटता रहा।

जानकारी पाकर औराई एसओ सुनील दत्त दुबे, गोपीगंज एसओ सुनील वर्मा पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

ट्रैक्टर से टकराई मैजिक, चालक-खलासी की मौत

Bolero hit tree in bhadohi for save life of cycile man
गाजीपुर-हाजीपुर मार्ग स्थित अहिरौली गांव के समीप शुक्रवार की देर रात खड़े ट्रैक्टर से तेज रफ्तार मैजिक की टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक सवार चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी।

वाराणसी के चौबेपुर निवासी चालक वंशनारायण (28) और खलासी विनोद खरवार (26) टाटा मैजिक से अंडा लेकर भरौली की तरफ जा रहे थे। इसी बीच रात करीब 12 बजे अहिरौली गांव के पास चालक एकाएक नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार मैजिक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों से दुर्घटना के संबंध में बातचीत की। लोगों की मदद से शव को वाहन से बाहर निकलवाया गया।

इसके बाद शव कब्जे में लेने के साथ ही वाहन को भी कोतवाली लाया गया। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान की गई है। दुर्घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी गई है। इस मामले में अभी तक पीड़ित परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed