फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolero collided with vehicle of barat driver died seven people injured in varanasi

बारात लेकर आ रहे वाहन को बोलेरो ने मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत, सात लोग घायल

Sat, 22 May 2021 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 May 2021 12:51 PM IST
सार

बरात गाजीपुर से वाराणसी वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो ने वाहन में टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत तो कई बराती घायल हो गए।

विज्ञापन
Bolero collided with vehicle of barat driver died seven people injured in varanasi
accident demo pic

विस्तार

गाजीपुर जिले के सैदपुर से बारात लेकर वाराणसी लौट रहे विक्रम वाहन और बोलेरो की टक्कर हो गई। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा बजार स्थित यात्रा वीर बाबा मंदिर के पास आमने-सामने हुई टक्कर में विक्रम चालक अलाउद्दीन(40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार छह से सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। चालक अलाउद्दीन की मौत सूचना मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज निवासी अलाउद्दीन(40) पूरे परिवार के साथ चोलापुर थाना क्षेत्र के मुरली जगदीशपुर में मकान बनवाकर रहते थे। शुक्रवार को क्षेत्र से ही एक बारात लेकर सैदपुर गए थे। शनिवार की सुबह बरात लेकर लौट रहे थे। जैसे ही वो चौबेपुर थाना अंतर्गत उमरहा बजार स्थित यात्रा वीर बाबा मंदिर के पास पहुंचे। वहां तेज रफ्तार सामने से आई अनियंत्रित बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन

जोरदार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर पुलिस को सूचित किया। इस दौरान बताया गया कि घटनास्थल पर ही चालक अलाउद्दीन की मौत हो गई। दर्द से कराह रहे घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। चौबेपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed