Varanasi News : रात से लापता युवक का सुबह शव मिला, हत्या की आशंका; साथ में शराब पीने वाले दोस्त हिरासत में
वाराणसी के चूनाडीह स्थित गैस गोदाम के पास युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चाैबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताद के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौराकलां गांव निवासी चाय-पान दुकानदार जगदीश यादव (30) का शव सोमवार की सुबह सीवों चूनाडीह स्थित गैस गोदाम के समीप सड़क पर मिला। जगदीश रविवार की रात से लापता था। परिजनों ने जगदीश की हत्या की आशंका जताई है।
इसके आधार पर चौबेपुर थाने की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रविवार की रात जगदीश के साथ शराब पीने वाले उसके ऑटो चालक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौराकलां गांव निवासी सत्यनारायण यादव के दो पुत्रों और तीन पुत्रियों में जगदीश यादव सबसे छोटा था। वह गौराकलां बाजार स्थित अपने कांप्लेक्स में चाय-पान की दुकान खोल रखा था। रविवार की देर रात तक जगदीश घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसके मोबाइल फोन पर कॉल किए। कॉल करने पर मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ बताया। खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं लगा।
परिजनों में मचा कोहराम
सीवों चूनाडीह के लोग सोमवार की सुबह टहलने निकले तो गैस गोदाम के समीप सड़क पर युवक का शव पड़ा देख कर पुलिस को सूचना दिए। थोड़ी ही देर में मौके पर जगदीश के परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की तो गौराकलां बाजार के पश्चिम की तरफ स्थित तालाब के पास खून गिरा मिला।
उससे लगभग दो किलोमीटर दूर सीवों चूनाडीह में गैस गोदाम के पास जगदीश का शव मिला। इसके आधार पर परिजनों ने जगदीश की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, एक बेटी और एक बेटे के पिता जगदीश की मौत की सूचना पाकर उसकी पत्नी पूजा और मां गुदना देवी की हालत बेसुधों जैसी थी।
शराब-बीयर मिलाकर पिये थे, ऑटो पलट गया था
जगदीश के दोस्त ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि गौराकलां बाजार के पश्चिम की तरफ स्थित तालाब के किनारे रविवार की रात हम तीन दोस्त शराब पीने के लिए इकट्ठा हुए थे। एक दोस्त जल्दी ही चला गया था। वह और जगदीश देर रात तक शराब और बीयर मिला कर पिये थे।
जगदीश ने अपने पैग में नशे की गोली भी मिलाई थी। वह दोनों घर के लिए निकले तो रास्ते में उसका ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी। उसने अपने भाई को बुलाया तो वह उसे अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। उसके सिर में चार टांके लगे हैं।
बोले अधिकारी
युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हुई है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। युवक के दोस्त से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी सारनाथ