{"_id":"5fdb29b08ebc3e3d990ca99c","slug":"body-of-missing-teenager-found-in-well-after-12-days-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लापता किशोरी का 12 दिन बाद कुएं में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लापता किशोरी का 12 दिन बाद कुएं में मिला शव
Thu, 17 Dec 2020 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Dec 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बौडरा गांव में लापता युवती का शव कुएं में बरामद हुआ है। पुलिस शव को कुएं से बाहर निकाल कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बौडरा निवासी मीरा देवी(19) पुत्री दयाशंकर 15 दिसंबर की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर लालगंज थाने में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन करेने में लगी रही। परिजनों ने गुरुवार को पुलिस को सूचित किया कि मीरा देवी का शव कुएं में मिला है।
विज्ञापन
सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के बामी गांव में तीन चचेरे भाई लापता हो गए थे। बाद में उनका शव मिला और पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। आज तक घटना का खुलासा नहीं हुआ।