{"_id":"67d7e4027655850c1104915b","slug":"body-of-a-youth-found-in-ganga-sensation-spread-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में मिला युवक का शव, होली के दिन से लापता था; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में मिला युवक का शव, होली के दिन से लापता था; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी वजह
Mon, 17 Mar 2025 02:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:28 PM IST
सार
गंगापुर गांव के सामने नदी के सोते में शव मिलने से हलचल बढ़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार होली के नशा करके लापता हो गया था।
विज्ञापन
डूबने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौबेपुर वाराणसी क्षेत्र के गंगा नदी के सोता में ग्राम गंगापुर के सामने एक शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को बाहर निकालकर मौजूद लोगों से पहचान कराई गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक रमेश राम पुत्र हरिराम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी छितौनी थाना चौबेपुर वाराणसी का है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन से प्रार्थना पत्र लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है मृतक के पिता हरिराम की उपस्थिति में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि होली के दिन से ही वह नशे में धुत होकर गांव में घुम रहा था।
विज्ञापन
देर रात लापता हो गया था। परिवार के लोग खोजबीन करते रहे लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को उसका शव गंगा सोते में बरामद किया गया।