फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boating stopped due to rise in Ganga water level in varanasi reverse flow started in Varuna

Varanasi: गंगा का जलस्तर बढ़ने से नौका संचालन पर रोक, गंगा आरती का स्थान फिर बदला, वरुणा में पलट प्रवाह शुरू

Sat, 22 Jul 2023 11:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jul 2023 11:08 PM IST
सार

गंगा में बढ़ाव के कारण शनिवार दोपहर से  वाराणसी में नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान लगातार चौथी बार बदला गया। उधर, गंगा की सहायक नदी वरुणा में भी पलट प्रवाह शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Boating stopped due to rise in Ganga water level in varanasi reverse flow started in Varuna
गंगा में बढ़ाव के कारण नौकायन पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में बढ़ाव के कारण शनिवार दोपहर से  वाराणसी में नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही शाम को दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान लगातार चौथी बार बदला गया। उधर, गंगा की सहायक नदी वरुणा में भी पलट प्रवाह शुरू हो गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार गंगा का जलस्तर 65.17 मीटर तक पहुंच गया, जो कि चेतावनी बिंदु से पांच मीटर नीचे है। शनिवार को आयोग के अनुसार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 64.99 मीटर रहा। शाम को आठ बजे 12 घंटों में 18 सेंटीमीटर की बढ़त हो गई और जलस्तर 65.17 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सर्व सेवा संघ परिसर को पुलिस ने कराया खाली, गांधी-जेपी की विरासत पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शाम तक बढ़ाव की रफ्तार दो सेंटीमीटर थी, लेकिन शाम पांच बजे से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था। गंगा के जलस्तर और शीतला मंदिर जाने वाले मार्ग के बीच अब एक प्लेटफॉर्म का फासला बचा है। शीतला मंदिर जाने वाले प्लेटफार्म पर चौकियां लगाकार गंगोत्री सेवा समिति द्वारा गंगा आरती की गई तो दूसरी ओर गंगा सेवा निधि द्वारा पीछे की सीढ़ियों पर मां गंगा की आरती की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed