फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boat services on Ganga river in Varanasi will resume tomorrow after a 72-day break

खुशखबरी: काशी में 72 दिन बाद कल से गंगा में होगा नौका संचालन, इन शर्तों के साथ 11 घंटे चलेंगी नाव

Mon, 22 Sep 2025 09:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 22 Sep 2025 09:17 AM IST
सार

Varanasi News: काशी भ्रमण करने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। 23 सितंबर से गंगा में नौका संचालन शुरू होगा। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नाव संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन
Boat services on Ganga river in Varanasi will resume tomorrow after a 72-day break
वाराणसी गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। 23 सितंबर से गंगा में नौका संचालन शुरू होगा। हालांकि सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक ही नौका संचालन की अनुमति होगी। नाव की क्षमता के हिसाब से 50 प्रतिशत ही पर्यटक बैठा सकेंगे। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 11 जुलाई से नाव संचालन पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन


शाम 5.30 बजे तक घाट पर खड़ी हो जाएंगी सभी नाव
गंगा में नाव और मोटरबोट संचालन को लेकर रविवार को दशाश्वमेध स्थित जल पुलिस परिसर में मांझी समाज के अध्यक्ष, मोटरबोट मालिकों व निषाद समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। तय हुआ कि 23 सितंबर से मोटरबोट का संचालन होगा। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक नाव का संचालन निर्धारित है। शाम 5.30 बजे तक सभी नाव घाट पर खड़ी हो जाएंगी। तब तक मोटर बोट की सर्विसिंग, रंगरोगन आदि कार्य पूरा करा लें। यात्रियों के चढ़ने-उतरने वाले स्थान की साफ-सफाई की जिम्मेदारी बोट मालिकों की होगी।
विज्ञापन


नाव को गंगा आरती में लगाने की अनुमति नहीं
एसीपी जल पुलिस शुभम सिंह ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी नाव को घाट पर गंगा आरती में लगाने की अनुमति नहीं होगी। यह आदेश एक सप्ताह के लिए लागू रहेगा। इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने कहा कि सोमवार को अपनी नाव, मोटरबोट की मरम्मत समेत अन्य कार्य पूरा करा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अधिवक्ता-दरोगा प्रकरण: दो मामलों की मजिस्ट्रियल जांच, वकीलों की गिरफ्तारी पर रोक, आज से करेंगे काम

50 प्रतिशत यात्रियों को ही नाव में बैठाएं
जल पुलिस प्रभारी शशि प्रताप सिंह ने हिदायत दी कि निर्धारित क्षमता से 50 प्रतिशत यात्रियों को ही नाव में बैठाकर बोटिंग कराएं। सभी यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य है। नशे की हालत में यदि किसी नाविक ने किसी भी यात्री को बैठाया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। बैठक में मांझी समाज के प्रमोद मांझी आदि रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed