फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boat capsizes; NDRF rescues tourists drowning in the Ganges.

Varanasi News: नाव पलटी, गंगा में डूब रहे सैलानियों को एनडीआरएफ ने बचाया

Fri, 12 Jun 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Boat capsizes; NDRF rescues tourists drowning in the Ganges.
वाराणसी। मानसून के दौरान बाढ़ और आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एनडीआरएफ ने संयुक्त अभ्यास किया। मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाना था। अभ्यास के दौरान नदी में व्यक्ति के डूबने की घटना का प्रदर्शन किया गया। यात्री नौका के पलटने और अचानक आई बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव का भी अभ्यास हुआ। आधुनिक बचाव उपकरणों, नावों और विशेष आपदा प्रतिक्रिया तकनीकों का सफल प्रदर्शन किया गया। एनडीआरएफ के बाढ़ बचाव दलों ने उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में भागीदारी निभाई। यह अभ्यास गोरखपुर, महाराजगंज, लखनऊ, उन्नाव, गाजीपुर और वाराणसी सहित बाढ़ संभावित जिलों में किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस, जल पुलिस, यातायात पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और एनडीआरएफ शामिल थे। सभी ने आपसी समन्वय और आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि एनडीआरएफ अत्याधुनिक उपकरणों और उच्च प्रशिक्षित कर्मियों के साथ किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article