फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boat capsized in ganga ghat front of Man Mandir in Varanasi

Varanasi News: बड़ी नाव की टक्कर से छोटी नाव गंगा में पलटी, तैर के निकले श्रद्धालु; मालिक व नाविक पर FIR

Fri, 31 Jan 2025 12:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 31 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में महाकुंभ के पलट प्रवाह के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ शहर से लेकर घाटों तक उमड़ पड़ी है। इसी बीच शुक्रवार को गंगा घाट में दो नाव टकराने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
boat capsized in ganga ghat front of Man Mandir in Varanasi
रेस्क्यू में जुटी NDRF और जल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मानमंदिर घाट के सामने गंगा के दूसरे छोर पर शुक्रवार को एक बड़ी नाव ने छोटी नाव में टक्कर मार दी। टक्कर से छोटी नाव गंगा में पलट गई। इस नाव में छह लोग सवार थे। पांच श्रद्धालु तैर कर गंगा के किनारे पहुंचे, जबकि एक श्रद्धालु को राहत और बचाव कर्मियों ने किनारे पहुंचाया। जल पुलिस ने बड़ी नाव को कब्जे में ले लिया है। गंगा में डूबी छोटी नाव को शुक्रवार को देर शाम निकाल लिया गया। 

घटना के संबंध में जल पुलिस प्रभारी सधुवन राम गौतम की तहरीर पर दशाश्वमेध थाने में नाव मालिक भदैनी के दीपू साहनी व सक्काघाट, तेलियान के गोपाल और दो अज्ञात नाव चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजघाट की ओर से एक बड़ी नाव 60 श्रद्धालुओं को लेकर अस्सी घाट की ओर जा रही थी। 

विज्ञापन


अस्सी घाट की ओर से एक छोटी नाव छह श्रद्धालुओं को लेकर राजघाट की ओर जा रही थी। श्रद्धालु ओडिशा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। मानमंदिर घाट के सामने गंगा के सामने दूसरे छोर पर सुबह लगभग 11:30 बजे बड़ी नाव ने छोटी नाव में टक्कर मार दी। टक्कर से छोटी नाव गंगा में पलट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मची चीख- पुकार
चीख-पुकार सुन कर समीप ही मौजूद एनडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल के जवानों के साथ ही नाविक तेजी से दुर्घटनास्थल की ओर बढ़े। हालांकि छोटी नाव के सभी छह श्रद्धालु लाइफ जैकेट पहने हुए थे। हादसे में ओडिशा जिले के बालासोर के बलियापाड़ा निवासी एस शेखर मोहंती (60) मामूली रूप से घायल हो गए। उनका प्राथमिक उपचार एनडीआरएफ की मेडिकल टीम ने किया। दोनों नावों के श्रद्धालुओं को सुरक्षित दशाश्वमेध घाट की ओर लाया गया। 

उधर, इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि सभी 66 श्रद्धालु सुरक्षित हैं। दोनों नावों के नाविक और मालिक के खिलाफ दशाश्वमेध थाने की पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बातचीत कर हादसे की जानकारी ली

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हादसे की जानकारी ली। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि मान मंदिर घाट के पास ओडिशा के 60 श्रद्धालुओं से भरी नौका से एक और नौका के टकराने की सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश शासन और स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ली। महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी नौका सवार और श्रद्धालु सुरक्षित हैं, कुशल हैं। एनडीआरएफ, जल पुलिस और उतर प्रदेश शासन की तत्परता और संयुक्त कार्रवाई से एक बड़ा हादसा बच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed