फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board examination will be done on old copies, monitoring will be done from control room

पुरानी कापियों पर होगी बोर्ड परीक्षा, कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

Sat, 12 Mar 2022 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Board examination will be done on old copies, monitoring will be done from control room
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस बार की परीक्षा पुरानी यानी पिछले साल की कॉपियों पर कराई जाएगी। ग्रामीण इलाकों के परीक्षा केंद्रों पर जहां शनिवार से कापियां भेजी जाएंगी। वहीं, शहरी केंद्रों पर सोमवार को वितरण कराया जाएगा। केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने के साथ ही कंट्रोल रूम से निगरानी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की 24 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा में 131 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 93 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा की समय सारणी घोषित करने के साथ ही अब जिला स्तर पर भी परीक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। शुक्रवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्रों पर परीक्षा से पहले वायस रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, उसे कंट्रोल रूम से जोड़ने सहित अन्य तैयारियां पूरी करने को कहा। विद्यालय में परीक्षा के दौरान ड्यूटी लगने वाले शिक्षकों के अतिरिक्त जो भी शिक्षक हैं उनकी शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। जिलास्तरीय और शासन स्तर पर बने कंट्रोल रूम से परीक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्यों ने उठाई समस्याएं
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में शुक्रवार दोपहर में हुई बैठक में शहरी और ग्रामीण इलाकों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। परीक्षा फार्म में छात्रों के नाम सहित अन्य अशुद्धियों को दूर कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और केंद्रों पर इंटरनेट नेटवर्किंग की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा। कुछ प्रधानाचार्यों ने ग्रामीण इलाकों में बिजली और सड़क की भी समस्या जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने रखी। जिसका उन्होंने नियमानुसार समाधान कराने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल की कापियों पर लगेगी 2022 की मुहर
जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानाचार्य को बताया गया कि पिछले साल 2021 की परीक्षा के लिए जो कापियां आई थीं इस बार उसी पर बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछली बार परीक्षा नहीं होने के कारण सारी कापियां बची हैं। ऐसे में उन पर 2022 का मुहर लगाकर इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि बची हुई कापियों का सही इस्तेमाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed