{"_id":"63c83e4d76a9bf5e9b603cb2","slug":"board-exam-preparations-will-be-tested-through-mock-drill-varanasi-news-vns694431844-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के विद्यालयों में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तैयारियों को परखा जाएगा। विद्यालयों में मिलने वाली कमियों को दूर किया जाएगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। यह चार मार्च तक चलेगी। 16 जनवरी से प्री-बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। समयसारिणी के अनुसार, छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। 29 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षा होनी है। ऐसे में संसाधनों का मूल्यांकन कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 20 से 26 जनवरी के बीच मॉक ड्रिल कराने का निर्णय लिया गया है। तिथि भी जल्द फाइनल कर दी जाएगी। शासन स्तर पर बने कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर सीसीटीवी फुटेज को ऑनलाइन चेक करने के साथ ही वायस रिकॉर्डर की भी जांच की जाएगी। परीक्षा कक्ष में छात्रों के बैठने पर आवाज भी सुनी जाएगी। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की भी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
परीक्षा संचालन में कोई असुविधा न हो, ऐसे में परिषद की ओर से एक ड्राई रन (मॉकड्रिल) किया जाएगा। इसकी तिथि जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। विद्यालयों में तैयारी करने को कहा गया है। - डॉ. गिरीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक