फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board exam over, department engaged in preparation for evaluation

बोर्ड परीक्षा खत्म, मूल्यांकन की तैयारी में जुटा विभाग

Thu, 14 Apr 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Board exam over, department engaged in preparation for evaluation
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। अब शिक्षा विभाग कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। केंद्रों की सूची फाइनल करने, परीक्षकों का डाटा अपडेट करने सहित अन्य तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, अभी मूल्यांकन की तिथि घोषित नहीं हुई, लेकिन माना जा रहा है कि इसी महीने से कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से प्रधानाचार्यों से 14 अप्रैल तक परीक्षकों का विषयवार डाटा अपडेट कराने को कहा गया है, ताकि मूल्यांकन में कोई परेशानी न हो। साथ ही प्रस्तावित मूल्यांकन केंद्रों पर भी बिजली, पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि मूल्यांकन की तिथि अभी तय नहीं है। ऐसे में सभी तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

1969 ने छोड़ दी अंग्रेजी की परीक्षा
इंटरमीडिएट की अंग्रेजी परीक्षा पहली पाली में कराई गई। 131 केंद्रों पर पंजीकृत 35847 परीक्षार्थियों में 33878 ने परीक्षा दी जबकि 1969 ने छोड़ दी। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रों की ओर से उपस्थित, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी भी शिक्षा विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपलोड होगा आंतरिक मूल्यांकन का अंक
परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव डॉ. सतीश सिंह ने परिक्षेत्र के तहत आने वाले वाराणसी, आजमगढ़ मंडल, अयोध्या मंडल, विंध्याचल मंडल के जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा है। हाईस्कूल, इंटर के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन के अंक को 30 अप्रैल तक वेबसाइट पर अपलोड कराने को कहा है।

कैमरे की नजर में प्रैक्टिकल
लिखित के बाद अब प्रैक्टिकल परीक्षा भी कैमरे की नजर में होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में इसकी जानकारी दी है। बताया कि 12 मार्च को गूगल मीट में पता चला कि प्रयोगशालाओं में सीसी कैमरे नहीं है। ऐसे में जिन कमरों में कैमरे हैं, उनका प्रयोग प्रयोगशालाओं में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed